Doordrishti News Logo

युवक ने गोदाम में फंदा लगाकर दी जान,अन्य हादसों में तीन की मौत

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),युवक ने गोदाम में फंदा लगाकर दी जान,अन्य हादसों में तीन की मौत। शहर के हुए अलग अलग हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। एक में युवक ने खुद फंदा लगाकर खुदकुशी की। संबंधित थाना पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शवों को उनके परिजन के सुपुर्द किए।

माता का थान पुलिस ने बताया कि मूलत: झालावाड़ के राजगढ़ स्थित भगवतीपुरा हाल पंडित दीनदयाल नगर माता का थान में एक गोदाम में काम करने वाले 36 साल के मेहरबान पुत्र रघुलाल ने यहां पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उसके आत्म हत्या का कारण पता नहीं चला है। उसके भाई कन्हैयालाल ने मर्ग में रिपोर्ट दी।

मृतक मजदूरी करता था। पुलिस ने कार्रवाई के बाद शव परिजन को सौंपा। उदयमंदिर पुलिस ने बताया कि रोडवेज बस पर लगे कंडक्टर 47 साल के आशिष पुत्र बद्रीनारायण की शुक्रवार को सुबह किसान भवन में अचानक से तबीयत बिगडऩे पर अस्पताल ले जाया गया। मगर बाद में उसकी मौत हो गई।

केंद्रीय पर्यटन मंत्री बोले भारत सरकार को बीच में लाने की क्या जरूरत?

परिचित जैसलमेर के कोतवाली गफूर भट्टा निवासी विजय कुमार ने मर्ग में रिपोर्ट दी। 27 अगस्त की देर शाम को झालामंड एरिया में डंपर चालक की लापरवाही से कुचले गए जैतारण के कानेवा निवासी दीपक की एम्स अस्पताल में उपचार के बीच मौत हो गई। उसके भाई रविंद्र की तरफ से कुड़ी भगतासनी थाने में डंपर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दी गई है। मृतक यहां कुड़ी होद एरिया में रहता था।

इधर प्रतापनगर पुलिस के अनुसार पृथ्वीसिंह की गली देवी रोड चांदणा भाखर की रहने वाली 22 साल की शलोनी पत्नी गजेंद्र पुरी को दो दिन पहले घर में तान आने पर परिवार ने एमडीएम अस्पताल में भर्ती कराया था। जिसकी अब उपचार के बीच मौत हो गई। उसके पति गजेंद्र पुरी ने मर्ग में रिपोर्ट दी।