युवक ने फंदा लगाकर दी जान
जोधपुर, शहर के सूरसागर स्थित बेलदारों की बस्ती कबीर नगर में रहने वाले एक युवक ने अपने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। घरवालों को पता लगने पर उसे फंदे से उतार कर अस्पताल लेकर गए। मगर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। वह स्मैक का सेवन करता था और नशे में ही फंदा लगाया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन को सौंप दिया। सूरसागर पुलिस ने बताया कि घटना के संबंध में बेलदारों की बस्ती कबीर नगर निवासी फरीद खां पुत्र गनी खां की तरफ से मर्ग की रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका पुत्र 25 वर्षीय असलम स्मैक का सेवन करता था। घर में उसने फंदा लगा लिया। पता लगने पर उसे फंदे से उतार कर अस्पताल ले जाया गया। मगर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। पुलिस ने बताया कि शव को कार्रवाई के बाद परिजन को सौंप दिया गया।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews