Doordrishti News Logo

कबीर की वाणियों पर राष्ट्रीय संत सम्मेलन की तैयारियां शुरू

जोधपुर, सतगुरू कबीर की वाणियों पर राष्ट्रीय स्तर पर संत सम्मेलन की रूपरेखा तैयार करने के लिए सतगुरू कबीर की वाणियों का यथार्थ स्वरूप संदेश यात्रा की शुरूआत की गई। आश्रम के प्रवक्ता इंजि लक्ष्मीचन्द धारीवाल ने बताया कि यह संदेश यात्रा सम्पूर्ण भारतवर्ष के विभिन्न राज्यों में अलग-अलग चरणों मेें होगी।

इस यात्रा का प्रथम चरण कबीर संत सम्मेलन के संयोजक कबीर आश्रम माधोबाग के गादिपति डॉ रूपचन्द दास साहेब के सानिघ्य में शुरू हुआ जिसमें महन्त छोटू महाराज,महन्त रामरतन धारू एवं अन्य संतो की टोली कबीर आश्रम माधोबाग से रवाना हुई। यह यात्रा जोधपुर से रवाना होकर बिलाडा,व्यावर,नसीरा बाद,अजमेर,सोजत,पाली आदि स्थानों पर संतों से सम्पर्क कर होने वाले सम्मेलन की रूपरेखा बतायेगी, जिसमें कबीर साहेब की वाणियों का यथार्थ स्वरूप के विषय पर विचार करेगी। यह सम्मेलन फरवरी 2022 में होने का है जिसकी सूचना समय- समय पर प्रकाशित की जायेगी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026