Doordrishti News Logo

मसूरिया पहाड़ी से कूद कर युवक ने दी जा

मानसिक रोग का इलाज चल रहा था

जोधपुर,मसूरिया पहाड़ी से कूद कर युवक ने दी जान। शहर के मसूरिया बाबा रामदेव मंदिर के पास में हिल्स से एक युवक आज सुबह गिर गया। हिल्स से नीचे गिरने पर उसकी तत्काल मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अस्पताल लेकर गए। मगर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। मृतक की पहचान दोपहर कर ली गई। मृतक मानसिक रोगी था और संभवत: उसने पहाड़ी से कूद कर अपनी जान दी है। पुलिस ने शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया।

यह भी पढ़ें – कलक्टर ने किया बाईजी तालाब के निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण

देवनगर थानाधिकारी संजीव स्वामी ने बताया कि सुबह सूचना मिली कि मसूरिया पहाड़ी इलाके से एक युवक गिर गया है। इस पर पुलिस वहां पहुंची और सर्च किया गया। बाबा रामदेव मंदिर के स्वयं सेवकों और पुलिस के जवानों ने मिलकर बाद में झाडिय़ों में युवक को ढूंढा निकाला। वह खून से लथपथ हो चुका था और उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया। मगर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। थानाधिकारी स्वामी ने बताया कि मृतक की पहचान बाद में राजीव गांधी कॉलोनी पाल लिंक रोड निवासी 35 साल के बीरमराम भील पुत्र गोबरराम के रूप में हुई। वह मानसिक रोगी था और उसका उपचार चल रहा था। उसने पहाड़ी से कूद कर अपनी जान दी ऐसा लगता है। उसके भाई जगदीश भील ने मर्ग की रिपोर्ट दी है। शव का पोस्टमार्टम करवा परिजन के सुपुर्द कर दिया गया।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: