Doordrishti News Logo

युवक और महिला ने फंदा लगाकर दी जान

जोधपुर,शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड और सूरसागर इलाके में रहने वाले युवक और महिला ने देर रात फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है। पुलिस ने आज शवों को कार्रवाई कर उनके परिजन के सुपुर्द किए।

चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने बताया कि शोभावतों की ढाणी निवासी सद्दाम हुसैन पुत्र नबू खां ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसके भाई 35 साल के इकबाल खां ने घर में फंदा लगाकर जान देदी।आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है। पुलिस ने मर्ग की कार्रवाई कर शव परिजन को सौंप दिया। दूसरी तरफ सूरसागर पुलिस ने बताया कि रावटी कच्ची बस्ती निवासी 55 साल की शांति पत्नी कानाराम ने अपने घर में साड़ी का फंदा बनाकर पंखे के हुक में झूल गई। पता लगने पर उसे फंदे से उतार कर अस्पताल ले जाया गया। मगर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। इस बारे में उसके रिश्तेदार प्रतापनगर जगदम्बा कॉलोनी निवासी मुन्ना पुत्र दयालराम लुहार की तरफ से मर्ग की रिपोर्ट दी गई।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026