Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर में भूमाफिया सरकारी जमीनों पर कब्जा जमाए हुए हैं। पूर्व में सरकारी उपक्रमों ने करोड़ों की भूमि अतिक्रमण से मुक्त करवा रखी है। बुधवार को फिर जोधपुर विकास प्राधिकरण ने पीला पंजा चलाया। शहरी सीमा में आई दस बीघा जमीन को अतिक्रमण कराया है। इस जमीन की सरकारी अनुमानित कीमत 25 करोड़ बताई जा रही है। जेडीए की आवासीय योजना खसरा नंबर 512 प्रेम विहार योजना के पास मोकलावास में जेडीए के अधिकारियों व राजीव नगर थाना पुलिस की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई।

मोकलावास 10 बीघा जमीन

शरह में भूमाफियाओं के हौसले इतने बुलंद है कि सरकारी जमीन की खूब खरीद-फरोख्त कर रहे हैं। आवासन मंडल हो या फोरेस्ट विभाग या फिर जेडीए और निगम सभी विभागों की जमीनों पर धडल्ले से अतिक्रमण हो रहे हैं। जेडीए की भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत पर विभाग की टीम हरकत में आई और कार्रवाही की।

मोकलावास 10 बीघा जमीन

यहां पर की कार्रवाई

जेडीए की तरफ से अरना-झरना के पास धर्मपुरा कच्ची बस्ती में करीब 15 बीघा की मैन रोड से लगती कीमती भूमि है। इस भूमि की कीमत करोड़ों में है। 15 बीघा भूमि में से 10 बीघा भूमि पर कच्ची दीवार बना कर अतिक्रमण किया हुआ था जिसे मुक्त करवाया। जेडीए सचिव के आदेश पर तहसीलदार पश्चिम डा. मोहित आशिया के निर्देशन में कार्रवाई की गई। इस मौके पर प्रवर्तन अधिकारी अमर सिंह रतनू , प्रवीण गहलोत, पटवारी अमृत लाल,नरेंद्र सिंह मौजूद थे।

ये भी पढें – सूर्यनगरी एक्सप्रेस से मुंबई जाते युवक को पकड़ा, तीन किलो अफीम मिली

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

 

Related posts:

महावीरपुरम में धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव

April 3, 2026

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड 25 हजार इनामी अपराधी गिरफ्तार

April 3, 2026