Doordrishti News Logo

जोधपुर, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की जोधपुर टीम ने शुक्रवार को पाली जिले के जैतारण डिस्कॉम में कार्यरत एक्सइएन को 25 हजार रूपयों की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह रिश्वत मकान में बिजली कनेक्शन के नाम पर ली गई। ब्यूरो टीम अब इसमें गहन पड़ताल के साथ अन्य दस्तावेजों को भी खंगाल रही है।

ब्यूरो के डीआईजी डॉ. विष्णुकांत ने बताया कि जैतारण निवासी हेमंत कुमार ने एसीबी के जोधपुर ग्रामीण कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें बताया कि उसने अपने मकान के लिए बिजली कनेक्शन लेने को नवम्बर 2020 व बाद में जून 2021 में फाइल लगा रसीद भी कटवा ली। मकान तक कुछ पोल लगाने है। ऐसे में डिमांड नोट का कहने पर एक्सइएन महेंद्र कुमार मीणा पंद्रह हजार रुपए की मांग कर रहा है। निरीक्षक अमराराम खोखर की तरफ से शिकायत का सत्यापन करने के समय मीणा ने रिश्वत की राशि को बढ़ा कर 25 हजार रुपए कर दिए।

शुक्रवार की सुबह हेमंत को 25 हजार रुपए के साथ मीणा के जैतारण स्थित निवास पर उसे 25 हजार रुपए सौंपे। रुपए थमाते ही खोखर के नेतृत्व में एक टीम वहां पहुंच गई। एसीबी की टीम को आता देख मीणा ने स्वयं को मकान में बंद कर दिया। उसके मकान में प्रवेश का कोई अन्य रास्ता भी नहीं था। आरोपी से काफी देर तक समझाइश की गई। बाद में बड़ी ममुश्किल से वह दरवाजा खोलने को तैयार हुआ। उसने यह रूपए रसोई में फ्रिज पर रखे कागज के डिब्बे में डाल दिए थे। जिसे ब्यूरो टीम ने बरामद कर लिया। एक्सइएन से अब गहन पड़ताल की जा रही है।  ये

ये भी पढें – हाईवे पर लड़ाकू विमानों को उतरते देखना अनोखा-अभूतपूर्व अनुभव- शेखावत

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026