शिविर में मनाया विश्व तम्बाकू निषेध दिवस
जोधपुर,भारत स्काउट गाइड के तत्वाधान में आयोजित ग्रीष्मकालीन अभिरुचि शिविर में विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया गया। शिविर में उपस्थित बच्चों ने तंबाकू से जुड़ी हुई सभी सामग्रियों की होली जलाई।
ये भी पढ़ें- स्वामी संवित नारायण गिरि का चद्दर अभिनंदन
गाइड सीओ निशू कंवर ने बताया कि आज 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया गया। जिसमें शिविर में आए सभी बच्चों ने तंबाकू व इससे जुड़ी हुई सभी सामग्रियों की होली जलाई। होलिका दहन में तम्बाकू निषेध नारे लगाए। उन्होंने अपने जीवन मे कभी भी तंबाकू का सेवन नहीं करने की इसकी शपथ ली। तंबाकू का सेवन करते हुए अन्य लोगों को भी रोकेंगे। इसके लिए कई बच्चे पोस्ट भी बना कर लाए थे। तंबाकू निषेध दिवस पर व्यवस्थापक अविचल पारीक के शिविर प्रभारी रेणु, महेंद्र,बजरंग,पृथ्वीराज,मंजु,इंदु बाला बंग,सोनाराम,विनोद,मंजू राठौड, अरुण,कृष्णा कंवर,मनीषा,ज्योत्सना बरखा,हर्षिता ने धूम्रपान निषेध की प्रतिज्ञा ली कि वह जीवन में कभी धूम्रपान व तंबाकू का सेवन नहीं करेंगे।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

कांटे का सत्यापन न होने पर 10 हजार का जुर्माना

मुख्य सचिव/कार्मिक विभाग के अतिरिक्त प्रमुख सचिव को कोर्ट में हाजिर होने के आदेश

महिला को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म

चाय की होटल पर विवाद युवक पर सरिया से हमला

आधी रात को दलित छात्र के कमरे में घुसकर लोहे के पाइप से मारपीट

एपीके फाइल डाउनलोड करवा एक लाख से ज्यादा की ठगी

ड्राई फ्रूट कारोबारी से 1.54 लाख का फ्रॉड

कमिश्ररेट सीएसटी ने अवैध पिस्टल के साथ पांच हजार के इनामी को पकड़ा

