एबीवीपी की दोषी को तत्काल फांसी की मांग
दिल्ली में नाबालिग लड़की के साथ जघन्य अपराध
जोधपुर,दिल्ली के शाहाबाद डेयरी क्षेत्र में अत्यंत जघन्य विचलित करने वाली घटना में साहिल नाम के युवक ने एक नाबालिग लड़की की बड़ी ही निर्ममता के साथ हत्या कर दी।इसके विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की कमला नेहरू महिला महाविद्यालय इकाई ने प्रदर्शन किया और विरोध दर्ज करवाते हुए मृतका व उसके परिवार को शीघ्र न्याय देने की मांग की।
ये भी पढ़ें- ब्राह्मण हित वाली पार्टियों को ही मिलेगा समर्थन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की विश्विद्यालय इकाई सचिव प्रेरणा जैन ने बताया कि शाहाबाद की घटना अत्यंत दुर्भावनापूर्ण तथा निंदनीय है। ऐसे अपराध समाज को शर्मशार करने वाले हैं। शाहाबाद की घटना के आरोपी को शीघ्र फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट द्वारा फांसी की सजा मिले। पूरा छात्र समुदाय इस तरह की जघन्यता के विरोध में है। बीते कुछ समय से लगातार ऐसी घटनाएं सामने आ रही है, जब सभी घटनाओं को गहराई से देखते है तो ये पता चलता है कि ऐसी घटनाओं के पीछे बहुत बड़ा छडयंत्र दिखता है और वो कहीं न कहीं लव जिहाद ही प्रतीत होता है। ऐसे मामलों की पुनरावृत्ति न हो इस दिशा में सरकार कड़े और प्रभावी कदम उठाए। इस अवसर पर नीलम चौधरी, मंदिरा,काजल खींची,रिंकू, लक्ष्मी, रितिका,गुंजन सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थी।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

कांटे का सत्यापन न होने पर 10 हजार का जुर्माना

मुख्य सचिव/कार्मिक विभाग के अतिरिक्त प्रमुख सचिव को कोर्ट में हाजिर होने के आदेश

महिला को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म

चाय की होटल पर विवाद युवक पर सरिया से हमला

आधी रात को दलित छात्र के कमरे में घुसकर लोहे के पाइप से मारपीट

एपीके फाइल डाउनलोड करवा एक लाख से ज्यादा की ठगी

ड्राई फ्रूट कारोबारी से 1.54 लाख का फ्रॉड

कमिश्ररेट सीएसटी ने अवैध पिस्टल के साथ पांच हजार के इनामी को पकड़ा

