Doordrishti News Logo

आफरी में विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस वन महोत्सव के रूप में मना

पर्यावरण संरक्षण-संवर्धन के लिए अधिकाधिक पौधरोपण का संकल्प

जोधपुर,विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर शुष्क वन अनुसंधान संस्थान (आफरी) में पौधरोपण करके 73 वां वन महोत्सव मनाया गया। वन महोत्सव की अध्यक्षता करते हुए आफरी निदेशक एमआर बालोच ने कहा कि देश का एक बड़ा भू-भाग अपक्षरित हो रहा है तथा भूमि की उपजाऊ क्षमता में कमी के कारण खाद्यान्न उत्पादकता में भी कमी आ रही है। ऐसे में पौधरोपण हेतु वन महोत्सव जैसे आयोजनो के द्वारा न केवल पर्यावरण सुधार मे मदद मिलेगी बल्कि भूमि की ऊर्वरकता बनाए रखने में भी सहायता मिलेगी।

world-nature-conservation-day-celebrated-as-forest-festival-in-afri

निदेशक बालोच ने कहा कि सामाजिक वानिकी कार्यक्रमों से लोगों में जागरूकता बढ़ी है तथा कुल वानस्पतिक कवर में भी वृद्धि हुई है। वर्तमान युग में न केवल सरकारी या गैर सरकारी संगठनों द्वारा बल्कि आमजन को भी पौधरोपण कर उसका संवर्धन करने की जरूरत है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के भूगर्भ शास्त्र प्रभागाध्यक्ष डॉ. सुरजा राम जाखड़ ने मरु क्षेत्र की दुर्गम परिस्थिति में वन महोत्सव की महत्ता बताते हुए जल एवं वन संरक्षण की जरूरत बताई। जाखड़ ने विभिन्न राजस्थानी कहावतों के साथ पौधों की जन-जीवन में महत्ता को बताते हुए वृक्षों से संघर्ष के साथ परोपकारी कार्यो (खाद्य,हवा आदि देने) हेतु सदैव तत्पर रहने की जरूरत बताई। उन्होने पौधों की बच्चों की तरह परवरिश करने एवं स्थानीय वनस्पतियों के संरक्षण-संवर्धन की आवश्यकता जताई।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि भूजल विभाग के अधिशाषी अभियन्ता एस. के. मीणा ने कहा कि जल एवं वन की सीमाएं सिकुड़ रही हैं तथा जल एवं वन मानव जीवन के लिए जरूरी है। उन्होंने इसे पाठ्यक्रम में शामिल करने एवं भावी पीढ़ी के लिए जागरूकता बढ़ाने का प्रयास करने पर बल दिया।

कार्यक्रम के आरम्भ में आफरी के समूह समन्वयक(शोध)डॉ.तरुणकांत ने अतिथियों का स्वागत करते हुए वन महोत्सव के इतिहास एवं वर्तमान में उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए हर स्तर पर पर्यावरण संरक्षण हेतु कार्य करने की महत्ता प्रतिपादित की।

वन महोत्त्सव में आफरी द्वारा विकसित शीशम के तीन उन्नत क्लोन्स के पौंधों एवं थार की शोभा खेजड़ी का पौधरोपण आफरी के अधिकारियों वैज्ञानिकों शोधार्थियों, मंत्रालयिक एवं अन्य कर्मचारियों ने किया। इस अवसर पर आफरी परिवार के लादु राम मेहरा एवं उर्मिला चौधरी को संस्थान केंपस में पशु-पक्षियों के हितार्थ पर्यावरण संरक्षण कार्यो हेतु पुरस्कृत किया गया। संचालन दीपक ने किया। धन्यवाद ज्ञापित विस्तार प्रभाग की प्रभागाध्यक्ष अनिता ने किया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: