जल सेवकों को पौधे वितरित कर मनाया विश्व पर्यावरण दिवस
जोधपुर(डीडीन्यूज),जल सेवकों को पौधे वितरित कर मनाया विश्व पर्यावरण दिवस। मंडल रनिंग स्टाफ सेवा ग्रुप एक पहल द्वारा जोधपुर रेल्वे स्टेशन पर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया।
जोधपुर: जेडीए कार्यकारी समिति की बैठक में 11 निर्णय
एक पहल ग्रुप द्वारा जोधपुर स्टेशन पर जारी जलसेवा करने वाले सभी जलसेवकों को औषधीय पौधे वितरित किए गए।इसके अलावा आगामी मानसून में विशाल पैमाने पर वृक्षारोपण करने का प्रण लिया। एक पहल ग्रुप द्वारा पिछले 5 वर्षो में रेलवे भूमि,सरकारी स्कूलों और अस्पतालों में 600 से अधिक पोंधे लगाए गए। जिनके सकारात्मक परिणाम रहे हैं। एक पहल ग्रुप में लोको पायलट,सहायक पायलट और ट्रेन मैनेजर सहयोग करते हैं,इसके अलावा सेवानिवृत स्टाफ उनके मार्गदर्शन में तत्पर रहते हैं।