मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना पर कार्यशाला आयोजित

जोधपुर में संभाग स्तर पर दशम अमृता हाट

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना पर कार्यशाला आयोजित। प्रदेश के दूर-दराज क्षेत्रों में कार्यरत महिला स्वयं सहायता समूहों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने तथा उनके उत्पादों की बिक्री एवं मार्केटिंग को विभागीय स्तर पर समुचित समर्थन प्रदान करने के उद्देश्य से संभाग स्तर पर दशम अमृता हाट का आयोजन 01 से 07 फरवरी तक अरबन हाट परिसर,पाली रोड जोधपुर में किया जा रहा है।

लक्की ड्रॉ योजना से बढ़ा उत्साह, छठे दिन 6.97 लाख की बिक्री
उपनिदेशक महिला अधिकारिता फरसाराम विश्नोई ने बताया कि हाट में आगंतुकों को आकर्षित करने हेतु प्रतिदिन लक्की ड्रॉ योजना संचालित की जा रही है। 05 फरवरी को खोले गए लक्की ड्रॉ में अनुभूति प्रथम,चेतन परिहार द्वितीय तथा अजय एवं परमेश्वरी तृतीय विजेता रहे,जिन्हें विभाग द्वारा क्रमशः 500, 300 एवं 200 रुपये की निःशुल्क खरीददारी करवाई गई।मेले के छठे दिन 6 लाख 97 हजार रुपये के उत्पादों की बिक्री दर्ज की गई।

अवैध खनन पर आमने-सामने हुए दो पक्ष,जेसीबी से क्षतिग्रस्त कर दिए 7 वाहन,डंपर जलाया

रोजगार के नए अवसरों पर दिया मार्गदर्शन
मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम जॉब-वर्क योजना के अंतर्गत अधिकाधिक संख्या में जॉब प्रदाताओं एवं महिलाओं को वर्क फ्रॉम होम के लिए प्रोत्साहित करने तथा योजना का प्रचार-प्रसार कर आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जोधपुर संभाग स्तरीय कार्यशाला शुक्रवार को आयोजित की गई।

कार्यशाला में मनीष मंडा,जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड जोधपुर, श्याम सिंह सोढ़ा,प्रतिनिधि राजकीय आईटीआई (पुरुष) शास्त्री सर्किल जोधपुर,श्यामलाल ढाका,जिला कौशल समन्वयक आरएसएलडीसी जोधपुर, राजीविका जोधपुर के प्रतिनिधि, भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) बीडीबीएस के डिप्टी मैनेजर सहित औद्योगिक संगठनों, कंपनियों,प्रशिक्षण प्रदाता संस्थाओं के प्रतिनिधियों एवं महिला अधिकारिता विभाग के कार्मिकों सहित लगभग 80 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस अवसर पर प्रतिभागियों को www.mahilawfh.rajasthan.gov.in पोर्टल पर निःशुल्क पंजीयन प्रक्रिया की जानकारी दी गई।

महिलाओं के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर
अरबन हाट परिसर में महिला अधिकारिता विभाग द्वारा मेडिकल हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें एम्स जोधपुर की मेडिकल टीम द्वारा अमृता हाट में आई स्वयं सहायता समूहों, महिला आर्टिजन एवं अन्य कार्मिकों सहित 100 महिलाओं की एनीमिया एवं सामान्य स्वास्थ्य जांच की गई।

शनिवार को पुलिस उपायुक्त, जोधपुर पूर्व के पुलिस लाइन, पुलिस प्रशिक्षण केंद्र एवं अन्य कार्मिकों द्वारा अमृता हाट का भ्रमण किया जाएगा।

Related posts:

अमेरिका से लौटी सेनू सपेरा का जोधपुर में सम्मान

February 10, 2026

राजनीति के खेल की बेल में उलझा बजट सत्र

February 10, 2026

जनगणना के प्रथम चरण का जिला स्तरीय प्रशिक्षण प्रारंभ

February 9, 2026

जोधपुर-गांधीधाम सुपरफास्ट तीन दिन आंशिक रद्द

February 9, 2026

ट्रेन में छूटा गहनों व नकदी से भरा पर्स टीटीई ने लौटाकर दिखाई ईमानदारी

February 9, 2026

ट्रेन में मेडिकल इमरजेंसी,रेलवे की तत्परता से बच्चे को समय पर उपचार से राहत

February 9, 2026

एएनटीएफ: जोधपुर के दो तस्कर भीलवाड़ा में पकड़े, 41 किलो बिना चीरे वाला अवैध डोडा पोस्त बरामद

February 9, 2026

मादक पदार्थ तस्कर की 3 करोड़ की संपत्ति कुर्क

February 9, 2026

विकसित भारत की संकल्पना का शैक्षिक गन्तव्य है शिक्षा अधिष्ठान बिल-प्रो.पीके शर्मा

February 9, 2026