Doordrishti News Logo

अडाण टूटने से घायल श्रमिक की मौत

जोधपुर,अडाण टूटने से घायल श्रमिक की मौत।शहर के चांदणा भाखर देवी रोड पर निर्माणाधीन भवन पर अडाण टूटने से श्रमिक घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया, मगर बाद में उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें – भाजपा आज से बनायेगी सक्रिय सदस्य

इस बारे में पुलिस ने मर्ग की कार्रवाई कर शव परिजन को सुपुर्द किया है।प्रतापनगर पुलिस ने बताया कि रामदेव पेट्रोल पंप के पास कबीर नगर निवासी शाकीर पुत्र मोहम्मद सलीम की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका भाई अकबर 12 अक्टूबर को चांदणा भाखर देवी रोड एक निर्माणाधीन भवन पर कार्य कर रहा था।

तब अचानक से अडाण टूट गई और वह गिर गया। गंभीर रूप से घायल होने पर उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मगर अब उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शव परिजन को सुपुर्द किया।