Doordrishti News Logo

स्टील फैक्ट्री में लोहे की चद्दर से चोट लगने से श्रमिक की मौत

जोधपुर,शहर के बासनी औद्योगिक क्षेत्र हड्डी मिल में स्टील फैक्ट्री में काम करते लोहे की चद्दर से लगी चोट और अत्यधिक रक्तस्त्राव से घायल हुए श्रमिक की अस्पताल में मौत हो गई। उसके भाई की तरफ से बासनी थाने में मर्ग की रिपोर्ट दी गई।

ये भी पढ़ें- लोगोंवाला बॉर्डर के हीरो भैरो सिंह सदा देशभक्तों की प्रेरणा रहेंगे- शेखावत

बासनी पुलिस ने बताया कि मूलत: बिहार हाल बासनी हड्डी मिल स्थित एक स्टील फैक्ट्री में काम करने वाला 34 साल का उपेंद्रकुमार मंडल पुत्र प्यारेलाल मंडल लोहे की चद्दर लगने से बुरी तरह घायल हो गया। उसके अत्यधिक रक्तस्त्राव होने पर उसे एम्स अस्पताल ले जाया गया। मगर उसकी मौत हो गई। बासनी पुलिस ने मृतक के भाई अरविंद मंडल की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज किया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: