जोधपुर, शहर के निकटवर्ती करवड़ स्थित आयुर्वेद विश्वविद्यालय के सामने एक मकान पर कार्य करते समय क्रेन पर चढ़े श्रमिक को करंट लग गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।  तब उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। मगर उसकी कुछ देर बाद में मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की और आज शव का पोस्टमार्टम करवा परिजन को सौंपा। करवड़ पुलिस थाने के हैडकांस्टेबल सोहनलाल ने बताया कि दइजर निवासी 20 साल का मनोज सिंह पुत्र सहीराम लुहार कमठा मजदूरी करता था। वह सोमवार को आयुर्वेद विश्वविद्यालय के सामने एक मकान पर कार्य कर रहा था। वह क्रेन पर चढ़ा हुआ था और इस बीच मकान की छत से बिजली के तार से करंट प्रवाहित हो रहा था। इस पर उसे करंट लग गया। गंभीर रूप से घायल होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया। मगर कुछ देर बाद में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि इस बारे में फिलहाल मर्ग की कार्रवाई की गई है। अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।