चांदपोल में महिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर सोमवार से

  • पुलिस विभाग का रहेगा सहयोग
  • 30 जून तक चगेगा शिविर

जोधपुर,चांदपोल में महिला आत्म रक्षा प्रशिक्षण शिविर सोमवार से।मरुधरा नारी सशक्तिकरण(मनसा) की ओर से चांदपोल के गौर मैदान पर सोमवार से महिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें – शहीद की प्रतिमा को पहुंचाया नुकसान,अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

शिविर संयोजक और मनसा की पुष्पा व आरती श्रीमाली ने बताया कि पुलिस विभाग के महिला शक्ति आत्मरक्षा केंद्र के सहयोग से शिविर लगाया जा रहा है। एक सप्ताह तक चलने वाले आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर में मास्टर ट्रेनर 13 वर्ष से अधिक उम्र की बालिकाओं व महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें – पांच महिलाओं सहित छह गिरफ्तार

श्रीमाली ने बताया कि सोमवार से 30 जून तक प्रतिदिन सुबह साढ़े छह से साढ़े सात बजे तक चलने वाले इस शिविर के सभी प्रतिभागियों को पुलिस विभाग के महिला शक्ति आत्मरक्षा केंद्र की ओर से प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा। शिविर के प्रति चांदपोल व भीतरी शहर की युवतियों और महिलाओं में उत्साह है।