विश्व शांति के लिए महिलाओं की रैली 12 को
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),विश्व शांति के लिए महिलाओं की रैली 12 को। विश्व में बढ़ते युद्ध और अशांति के विरोध में जोधपुर में महिलाएं रैली निकालेंगी।मनस्वी क्लब की अध्यक्ष मुक्ता माथुर ने बताया कि विश्व में बढ़ते युद्ध और अशांति के विरोध में रविवार 12 अप्रैल को जोधपुर में प्रातः 7 बजे महिलाओं द्वारा एक शांति रैली का आयोजन किया जाएगा। यह रैली शहर के सम्राट अशोक उद्यान से प्रारंभ होगी।
उन्होंने बताया कि रैली का उद्देश्य महिलाओं के माध्यम से विश्व में शांति, एकता और अहिंसा का संदेश देना है। आज के वैश्विक परिप्रेक्ष्य में युद्ध के खिलाफ आवाज उठाना अत्यंत आवश्यक है और यह रैली उसी दिशा में एक सशक्त पहल है। इस आयोजन में अनेक सामाजिक,शैक्षणिक एवं धार्मिक संगठनों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित रहेगी।
अब तक इन संस्थाओं की मिली सहमति:- लॉयंस क्लब एक्टिव, लघु उद्योग भारती महिला प्रकोष्ठ, लाचू कॉलेज,भारत विकास परिषद, ब्रह्मकुमारी,विश्व हिंदू परिषद मातृ शक्ति की दुर्गा वाहिनी, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, वींक्लब उत्सव,विमला भवानी परिवार,एन एनएस एवं एनसीसी विद्यार्थी, मोहिनी योग संस्थान तथा ऐश्वर्या कॉलेज प्रमुख रूप से शामिल हैं।
विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जनजागरूकता कार्यक्रम
इसके अतिरिक्त इस रैली में सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों एवं महाविद्यालयों की शिक्षकाएं,व्याख्याता,चिकित्सक, वकील, आंगनवाड़ी सहायिकाएं,विभिन्न समाजों जैसे सिंधी समाज, ओसवाल समाज एवं कायस्थ समाज की महिलाओं के साथ-साथ लाचू कॉलेज की छात्राएं भी उत्साह पूर्वक भाग लेंगी। रैली के समापन पर एक सभा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी प्रतिभागी विश्व शांति के लिए सामूहिक संकल्प लेंगे। यह आयोजन जोधपुर के लिए ही नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर एक प्रेरणादायक पहल के रूप में देखा जा रहा है।
