विश्व शांति के समर्थन में महिलाओं ने निकाली पीस रैली
विभिन्न संगठनों की रही भागीदारी
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),विश्व शांति के समर्थन में महिलाओं ने निकाली पीस रैली।विश्व में बढ़ती हिंसा और युद्ध जैसी परिस्थितियों के विरोध में शहर में महिलाओं द्वारा एक पीस रैली का आयोजन किया गया। मनस्वी क्लब के नेतृत्व में आयोजित इस रैली में विभिन्न सामाजिक,शैक्षणिक एवं सेवा संगठनों की सक्रिय भागीदारी रही। जबकि इसे भारतीय जनता पार्टी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सहित विभिन्न वर्गों का समर्थन भी मिला।
मनस्वी क्लब की अध्यक्षा मुक्ता माथुर ने बताया कि वर्तमान में विश्व को युद्ध नहीं,बल्कि संवाद,करुणा और सहयोग की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि महिलाएं समाज में शांति,संवेदना और मानवीय मूल्यों की सशक्त वाहक हैं और उनका यह प्रयास समाज को सकारात्मक दिशा देने का एक महत्वपूर्ण कदम है।
गायत्री परिवार से प्रोफेसर कमलेश माथुर ने गायत्री मंत्र का जाप करवा कर शांति का संदेश दिया। मनस्वी वंदना ने मातृशक्ति को शांति संकल्प करवाया। रैली को अनेकों स्वर्ण,रजत पदक प्राप्त अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग खिलाड़ी संगीता विश्नोई, डॉ रेणु मकवाना,ब्रह्मकुमारी से शुचि,पूर्व पार्षद सीमा माथुर,लॉयंस क्लब अध्यक्ष ऊषा गर्ग,लघु उद्योग भारती अध्यक्ष मोना हरवानी,सेवा संगम से वीना सकरानी,वरिष्ठ समाज सेविका मधु भंडारी,कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमकार वर्मा,भारत विकास परिषद से अर्चना बिड़ला, पूर्व प्राचार्य लाचू कॉलेज रतनलाल माथुर,विश्वहिंदू परिषद से प्रांत संपर्क मंत्री महेंद्र उपाध्याय, निवर्तमान पार्षद विक्रम पंवार, पूनम पोहनी,हेल्पिंग पीपुल ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष रक्षिता बाफना, अध्यक्ष जायंट्स ग्रुप सत्कर्म सेवा ग्रुप से प्रिया जैन ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और अन्य नेताओं का किया अभिनंदन
रैली में 40 संगठनों एवं पांच सौ से अधिक मातृशक्तियों ने सक्रिय भागीदारी दर्ज की। रैली में बड़ी संख्या में महिलाओं,छात्राओं, समाज सेवियों एवं विभिन्न संस्थाओं से जुड़े सदस्यों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने शांति, अहिंसा और विश्व बंधुत्व के संदेश लिखी तख्तियां लेकर आमजन को जागरूक किया तथा “युद्ध नहीं, शांति चाहिए” जैसे नारों के माध्यम से संदेश दिया।
शांति संदेश रैली के दौरान सभी मनस्वी पदाधिकारियों का उत्साह चरम पर था। रैली में भारत विकास परिषद,जोधपुर लायंस क्लब, ऐश्वर्या कॉलेज,लाचू कॉलेज से एन सीसी,एनएनएस बिग्रेड तथा विश्व हिंदू परिषद से मातृशक्ति, ब्रह्माकुमारी सत्कर्म मानव सेवा ग्रुप,माताजी भक्ति सागर ग्रुप सहित कई संस्थाओं ने भागीदारी निभाई। इस अवसर पर भारत विकास परिषद,जोधपुर मुख्य शाखा द्वारा परिंडा वितरण किया गया।
