Doordrishti News Logo

आशियाना अमरबाग महिला ग्रुप के सावन उत्सव में थिरकी महिलाएं

जोधपुर,शहर में सावन माह में प्रत्येक इलाके में सावन उत्सव की धूम हो रही है। महिलाएं सावन के कपड़ों में इन उत्सवों में बढ़चढ़ कर भाग ले रही हैं। इसी कड़ी में रविवार को आशियाना अमरबाग महिला ग्रुप द्वारा सावन उत्सव का आयोजन किया गया।

यह भी पढ़ें – चिकित्सा मंत्री ने किया उम्मेद अस्पताल का औचक निरीक्षण

रातानाडा स्थित एक होटल में आशियाना अमरबाग महिला ग्रुप द्वारा आयोजित इस सावन उत्सव में महिलाओं ने लहरिया बंधेज और हरे रंग के परिधान पहन कर भाग लिया। महिलाओं ने सावन के गीतों के साथ झूलों का आनन्द लिया।

इस अवसर पर महिलाओं ने घुमर और सावन के गीतों पर नृत्य कर उत्सव में चार चांद लगेगा दिया। शिल्पा जैन ने महिलाओं को सावन थीम पर तंबोला और अन्य खेल करवाए गये,जिसमे महिलाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन डॉ मंजु बोहरा,हर्षिता यादव द्वारा किया गया।

Related posts: