Doordrishti News Logo

शिविर में महिलाएं ले रही आत्मरक्षा का प्रशिक्षण

जोधपुर,शिविर में महिलाएं ले रही आत्मरक्षा का प्रशिक्षण। अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण फेडरेशन (महिला ईकाई) एवं महिला शक्ति आत्मरक्षा केन्द्र के संयुक्त तत्वाधान में महिला पुलिस द्वारा सेल्फ डिफेंस का साप्ताहिक प्रशिक्षण 21 से 27 जून को बड़ा गणेश मंदिर प्रांगण 16 सेक्टर चौपासनी हाउसिंग बोर्ड में आयोजित किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें – पुलिस को देख भागने लगा,पिस्टल और कारतूस बरामद

फेडरेशन के प्रदेशाध्यक्ष हस्तीमल सारस्वत के मार्गदर्शन से इस शिविर में महिलाओं को आत्मरक्षा की सरल तकनीक का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।आईबीएफ की जिलाध्यक्ष गायत्री उपाध्याय ने बताया कि शिविर में लगभग 60 से अधिक महिलाओं और बालिकाओं को साईबर अवयेरनेस,हेल्पलाईन नम्बर एवं कानूनी अधिकारों की जानकारी दी जायेगी। इस शिविर में राजेश रूप राय,चंचल मकवाना,रेखा पंवार, पायल,चक्रेश मेहता व मोहल्ले वालों का विशेष सहयोग है।

Related posts: