Doordrishti News Logo

सब्जी के ठेले पर रखा महिला का पर्स चोरी

पर्स में 15 हजार नगद, सोने की चेन और अंगूठी, ठेले वाले पर जताया पर्स चुराने का संदेह

जोधपुर, शहर के चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड पुलिस थाना क्षेत्र मेें पीएफ ऑफिस के सामने एक महिला सब्जी के ठेले पर गई। जहां सब्जी खरीदने के उपरांत अन्य ठेले पर चली गई। ठेले पर रखा महिला का पर्स चोरी हो गया। इस पर्स में 15 हजार रूपए, सोने की दो तोला चेन और एक अंगूठी थी। महिला ने अब सब्जी ठेला लगाने वालों पर पर्स चुराने का आरोप लगाया है। पुलिस ठेले वालों से भी पड़ताल कर चुकी। फिलहाल पर्स चोर का पता नहीं लगा है। घटना में महिला के पति की तरफ से चोरी की रिपोर्ट दी गई।

चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड पुलिस ने बताया कि मूलत: पश्चिमी मुंबई के मलाड़ हाल बी- 300 हरीनगर चौहाबो निवासी सुधीर कुमार पुत्र कैलाश नारायण पुरोहित की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसकी पत्नी 2 जनवरी को पीएफ ऑफिस के सामने सब्जी के ठेलों पर सब्जी खरीदने गई थी। तब उसने एक सब्जी ठेले से सब्जी खरीदी फिर दूसरे पर चली गई। इस बीच उसने अपना पर्स पहले वाले सब्जी ठेले पर रख दिया। बाद में उसे पता लगा कि पर्स गायब है।

पर्स में 15 हजार रूपए, दो तोला वजनी सोने की चेन, एक अंगूठी रखी हुई थी। सुधीर कुमार ठेला चलाने वाले सब्जी वालों भोजराज, सेवाराम एवं किशन आदि पर पर्स चुराने का आरोप लगाते हुए अब रिपोर्ट दी है। पुलिस ने बताया कि ठेला चलाने वालों से पूछताछ की गई तो बताया कि महिला ने नहीं बताया कि वह पर्स ठेले पर रख कर जा रही है, अन्यथा ध्यान भी रखा जाता। फिलहाल पर्स का पता नहीं चला है। एसआई हुकमसिंह इसमेें अनुसंधान कर रहे हैं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

मशीन से कटकर अलग हुआ लिंग सफलतापूर्वक जोड़ा

September 3, 2026

फलोदी-जैसलमेर रेलखंड पर अब 110 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ रही ट्रेनें

September 3, 2026

भारत को जानो परीक्षा में 4235 विद्यार्थियों ने लिया भाग

September 3, 2026

पॉइंट्स की जांच में जरा सी भी चूक न हो एसएंडटी कर्मियों को सुरक्षा का पाठ

September 3, 2026

रक्तदान करेंगे,मतदान भी करेंगे थीम पर वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया

September 3, 2026

नगर निगम जोधपुर में बुधवार को 41 ने लिया अभ्यर्थिता वापस

September 3, 2026

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया प्रशिक्षण स्थल का जायजा

September 3, 2026

कार की टक्कर से नीचे गिरे बाइक सवार युवक को ट्रैक्टर ने कुचला

September 3, 2026

एक दर्जन से अधिक जिलों में 6 सितंबर तक न्यायिक कार्य से दूरी का ऐलान

September 3, 2026