Doordrishti News Logo

हलवा बनाते ओढऩे के आग पकड़ने से झुलसी महिला की मौत

जोधपुर, शहर के बासनी स्थित इंद्रानगर में रहने वाली एक महिला की महात्मा गांधी अस्पताल के बर्न यूनिट में मौत हो गई। वह शुक्रवार को अपने घर में गाजर का हलवा बना रही थी। ओढऩे में लगी आग से झुलस गई थी। पुलिस ने शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन को सुपुर्द किया। बासनी थानाधिकारी पाना चौधरी ने बताया कि मूलत: नागौर जिले के डीडवाना स्थित रूबा हाल इंद्रा नगर बासनी की रहने वाली 26 साल की प्रीति सिंह पत्नी रविंद्र सिंह की शादी को तीन चार साल हुए थे। उसके एक बच्चा भी है।

वह अपने ससुराल में हलवा बना रही थी। तब ओढऩे ने अचानक से आग पकड़ ली। जिससे वह झुलस गई। उसे महात्मा गांधी अस्पताल के बर्न यूनिट में भर्ती करवाया गया। मगर उसकी उपचार के बीच मौत हो गई। थानाधिकारी पाना चौधरी ने बताया कि शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया है। मृतका के भाई विक्रमसिंह पुत्र जीवनसिंह की तरफ से रिपोर्ट दी गई। मौत पर कोई शक जाहिर नहीं किया गया है। जांच एसडीएम उत्तर की तरफ से की जा रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026