Doordrishti News Logo

महिला के फंदा लगाया, मां ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

जोधपुर, शहर के भीतरी क्षेत्र नागौरी गेट की कलाल कॉलोनी में रहने वाली एक विवाहिता ने गत 9 फरवरी को अपने घर में साड़ी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। शादी को चार साल हुए थे। उसके एक बच्चा भी बताया गया है। शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन को सौंप दिया गया। अब मृतका की मां की तरफ पति और अन्य लोगों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दी गई है। पूर्व में पिता ने मर्ग की रिपोर्ट दी थी।

नागौरी गेट थानाधिकारी राजूराम ने बताया कि मध्यप्रदेश के जूनी इंदौर निवासी कैलाश पुत्र श्यामलाल सेवागी ने मर्ग की रिपोर्ट दी गई थी। इसमें बताया कि उसकी पुत्री 26 साल की तरूणा उर्फ लक्ष्मी की शादी जोधपुर में कलाल कॉलोनी निवासी धीरज ननीवाल के साथ चार साल पहले हुई थी। शादी के बाद एक बच्चा भी हुआ।

9 फरवरी की रात में तरूणा उर्फ लक्ष्मी के अपने ससुराल मेें साड़ी से फंदा लगाने की जानकारी मिली। इस पर वे जोधपुर पहुंचे। पति मजूदरी करता है। फंदे पर लटके होने का पता लगने पर उसे फंदे से उतार कर अस्पताल ले जाया गया। मगर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया था। अब मृतका तरूणा उर्फ लक्ष्मी की मां कविता की तरफ से ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवाया गया है। इसमें अनुसंधान किया जा रहा है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: