Doordrishti News Logo

जांच के लिए जा रही महिला को मोपेड सवार ने मारी टक्कर,मौत

जोधपुर,जांच के लिए जा रही महिला को मोपेड सवार ने मारी टक्कर,मौत।शहर के प्रतापनगर पुलिस थाना क्षेत्र में डाउकिया अस्पताल के सामने अपनी बहू के साथ शूगर जांच के लिए जा रही महिला को पीछे से आए एक स्कूटी सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिला सिर के बल गिरी और बुरी तरह घायल हो गई। बाद में अस्पताल में उपचार के बीच उसकी मौत हो गई। उसके पुत्र की तरफ से प्रतापनगर थाने में रिपोर्ट दी गई है। पुलिस ने शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया।

यह भी पढ़ें – केंद्रीय कारागार में बिस्तर के नीचे मिले एंड्राइड व की-पेड फोन

मूलत: जैसलमेर के पोकरण स्थित मेघवालों का मोहल्ला हाल राजबाग सूरसागर स्कीम सुखराम नगर निवासी प्रवीण चौहान पुत्र पदमाराम ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसकी माताजी कुसुम देवी और उसकी पत्नी शोभा कंवर 16 मार्च को शुगर टेस्ट के लिए डाउकिया अस्पताल जा रही थी। तब अस्पताल के सामने पहुंचने पर एक स्कूटी सवार ने उसकी माताजी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। स्कूटी पर माल भी लदा हुआ था। इस हादसे में उसकी माताजी सिर के बल गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गई। जिन्हें तत्काल डाउकिया अस्तपाल ले जाया गया। जहां से बाद में एक निजी अस्पताल में रैफर कर दिया। फिर एमडीएम रैफर किया गया। मगर एमडीएम अस्पताल में उनकी उपचार के बीच मौत हो गई। अज्ञात स्कूटी चालक के खिलाफ दुर्घटना का मामला दर्ज किया गया है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

अवैध वेंडिंग पर रेलवे का शिकंजा 130 वेंडर्स पकड़े

September 13, 2026

सरकारी अस्पताल में ब्रेन एन्यूरिज्म का WEB डिवाइस से सफल उपचार

September 13, 2026

पीपा क्षत्रिय समाज का छात्र एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आज

September 13, 2026

जातरू सेवा कर लौट रहे पांच दोस्तों को कार ने मारी टक्कर,दो की मौत

September 13, 2026

अभ्यर्थियों को 29 सितंबर तक प्रस्तुत करना होगा निर्वाचन व्यय लेखा

September 13, 2026

आयुर्वेद चिकित्सालय में चोरी का प्रयास

September 13, 2026

रात्रि में पैदल जाने वाले जातरुओं को पहनाए रिफ्लेक्टिव एप्रिन

September 13, 2026

हिन्दू सेवा मण्डल जोधपुर ने बाबा रामदेव मेला सेवा शिविर का किया ध्वज पूजन

September 13, 2026

एमबीएम विश्वविद्यालय में स्पंदन-2026 का आगाज

September 13, 2026