शादी के आठ माह बाद महिला की संदिग्ध हालात में मौत

मां ने लगाया दहेज हत्या का आरोप -मरने से कुछ देर पहले ही पीहर से पहुंची थी ससुराल

जोधपुर,शादी के आठ माह बाद महिला की संदिग्ध हालात में मौत।
शहर के मसूरिया नट बस्ती की रहने वाली एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसके फंदा लगाने की आशंका जताई जा रही है। मृतका की मां ने अपने दामाद पर हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरेाप लगाया है। महिला अपने पीहर से कुछ समय पहले ही ससुराल पहुंची थी। पुलिस ने शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा परिजन को सुपुर्द किया है। पति को नामजद कर अग्रिम जांच की जा रही है।

पढ़ें पूरी कहानी यहां- हाइड्रो क्रेन की बैटरी और केबल चोरी का आरोपी गिरफ्तार

देवनगर पुलिस ने बताया महामंदिर स्थित बीजेएस नट बस्ती की रहने वाली रेखा पत्नी अनिल नट ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया हि उसकी पुत्री 23 साल की प्रियंका की शादी मसूरिया नट बस्ती निवासी अभि उर्फ अभय सिंह नट के साथ 20 मई 23 को हुई थी। मगर उसका पति दहेज के तंग और परेशान करता था। जिसके चलते उसकी बेटी ज्यादातर समय पीहर में रहती थी।इनके बीच काफी समझाइश भी की गई थी। 13 जनवरी की शाम को उसकी पुत्री प्रियंका को उसके ससुराल भेजा गया था। मगर रात 10-11 के बीच में उसे फोन कर बताया कि प्रियंका ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया है। उसे एमडीएम अस्पताल लेकर गए मगर डॉक्टर ने मृत बता दिया।

शहर में बढ़ गए वाहन चोर- पाल बालाजी दर्शन को आए वृद्ध की आई-20 कार चोरी

मृतका की मां का आरोप है कि उसकी बेटी से मरने से एक घंटे पहले ही बात हुई थी। उसकी हत्या कर शव को फंदे पर लटकाया गया है। उसने अपने दामाद अभि उर्फ अभय सिंह और अन्य के खिलाफ दहेज हत्या का प्रकरण दर्ज कराया है। पुलिस ने शव का मेडिकल बोर्ड से पेास्टमार्टम करवा परिजन के सुपुर्द कर दिया। मामले में अग्रिम जांच की जा रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews