Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर में महामंदिर स्थित राजीव नगर ए में रहने वाली एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को उसका महात्मा गांधी अस्पताल में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया। ससुराल पक्ष का कहना है कि उसको बुखार आने और अचानक तबीयत खराब होने से मौत हुई थी। पीहर पक्ष ने मौत पर संदेह जताया और पति सहित ससुराल पक्ष के लोगों पर मारपीट किए जाने के साथ हत्या का आरोप लगाया है। महामंदिर पुलिस ने अब इसमें जांच आरंभ की है।
थानाधिकारी लेखराज सिहाग ने बताया कि राजीव नगर ए में रहने वाली 27 साल की विजयलक्ष्मी पत्नी अनिल विश्नोई की मौत हुई। उसके ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है कि उसको बुखार आया और तबीयत बिगड़ी थी। तब उसे लेकर एमजीएच आए थे। मगर वह चल बसी। इधर अब उसके पीहर पक्ष में भाई चिरढाणी पीपाड़ निवासी रमेश विश्रोई पुत्र बाबूलाल विश्रोई का आरोप है कि उसकी बहन विजयलक्ष्मी के साथ ससुराल वालों ने मारपीट की थी। उसे तंग व परेशान किया जाता था। मारपीट किए जाने से उसकी मौत हुई है। थानाधिकारी ने बताया कि मृतका की शादी को दस साल हुए थे और दो बच्चे भी हैं। शव का रविवार को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने के बाद पीहर पक्ष को सौंप दिया गया। तफ्तीश चल रही है।

ये भी पढ़े :- 15 साल बाद पकड़ा गया पैरोल पर फरार अपराधी

Related posts:

ट्रेन में भूला सामान टीटीई की ईमानदारी से यात्री को सुरक्षित लौटाया

February 12, 2026

जन आकांक्षाओं और विकास को समर्पित बजट-मेहता

February 12, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में बजट ने विकास का स्पष्ट रोडमैप दिया-पालीवाल

February 12, 2026

विकसित राजस्थान के संकल्प को सिद्ध करने की दिशा में एक ठोस कदम-जोशी

February 12, 2026

2047 में राजस्थान की 4 ट्रिलियन इकानॉमी के रोडमेप वाला बजट- भंसाली

February 12, 2026

राजस्थान को 2047 तक विकसित राज्यों की श्रेणी में अग्रणी बनाने का रोडमैप-पटेल

February 12, 2026

श्रद्धापूर्वक याद किया गया पं.दीन दयाल उपाध्याय को

February 12, 2026

विभिन्न स्थानों बाइक चोरी,केस दर्ज

February 12, 2026

मगजी घाटी एरिया में फिर हुई चोरी

February 12, 2026