Doordrishti News Logo

बनाड़ रोड पर सड़क हादसे में महिला की मौत

  • इलाज करवा कर लौट रही थी महिला
  • सीमेंट से भरे मिनी ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बनाड़ रोड पर सड़क हादसे में महिला की मौत।शहर के निकट बनाड़ रोड पर रविवार को सीमेंट से भरे मिनी ट्रक ने ऑटो को टक्कर मारी। जिससे वह डिवाइडर से पलट गई। उसमें सवार महिला की मौत हो गई। जबकि पति व पुत्र घायल हो गए।

महिला अपने पति-पुत्र के साथ अहमदाबाद से जांच करवा जोधपुर स्टेशन आई थी। वहां से अपने घर लौट रही तब यह हादसा हुआ। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार बनाड़ रोड निवासी 53 वर्षीय राजकौर सोनी अपने पति श्यामसुंदर सोनी और पुत्र अमन के साथ अहमदाबाद से जांच करवा वापस घर लौट रही थी। घर के मोड़ के पहले ही सीमेंट से भरे मिनी ट्रक ने लापरवाही और तेज गति से चलाते हुए ऑटो को चपेट में ले लिया।

रीढ़ की हड्डी का दूरबीन से सफल ऑपरेशन

हादसे में गंभीर घायल राजकौर सोनी को पास के ही निजी अस्पताल लेकर गए। जहां उनको मृत बता दिया। पति श्याम सुंदर के सिर व पुत्र अमन के पैरों में चोट आई है। दोनों अस्पताल में भर्ती हैं। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। मृतका के भांजे चौपासनी रोड स्थित माधोबाग निवासी नकुल सोनी की रिपोर्ट पर बनाड़ पुलिस ने मामला दर्ज किया।