Doordrishti News Logo

जोधपुर, कीटनाशक के असर से एक महिला की अस्पताल में मौत हो गई। उसने संभवत: भूल से कीटनाशक का सेवन किया है। पुलिस की तरफ से जांच की जा रही है। बाप पुलिस ने बताया कि बीकानेर जिले के गजनेर स्थित हाडला निवासी मोतीसिंह पुत्र छेलूसिंह ने रिपोर्ट दी। इसमें पुलिस को बताया कि उसकी बहन ममता कंवर (20) पत्नी दलीप सिंह ने अपनी ससुराल बाप थानान्तर्गत खिरजाथना में 14 मई को कीटनाशक का सेवन कर लिया था। तबीयत बिगड़ऩे पर बाप अस्पताल से रैफर करने पर उसको पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर इलाज के बीच उसने 16 मई को दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतका के भाई की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया। मृतका की शादी को सात वर्ष से कम होने के कारण मामले की जांच एसडीएम बाप महावीर सिंह कर रहे हैं।

ये भी पढ़े  :- आसाराम की तबीयत बिगड़ी एमडीएम अस्पताल में की एंडोस्कोपी

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026