ज्वलनशील पदार्थ से झुलसी महिला की मौत
- आरोपी पति का उपचार जारी
- मेडिकल बोर्ड से कराया जा रहा पोस्टमार्टम
- परिजन का पोस्टमार्टम नहीं करवाने को लेकर हुआ हंगामा
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),ज्वलनशील पदार्थ से झुलसी महिला की मौत।शहर के सूरसागर स्थित कबीर नगर में गत मंगलवार की देर शाम को पति-पत्नी में घरेलु विवाद हो गया था। पति ने आवेशित होकर पत्नी पर बाथरूम में रखा ज्वलनशील पदार्थ अपनी पत्नी पर डाल दिया था। जो संभवत: पेट्रोल बताया गया है। ज्वलनशील पदार्थ डालने से दोनों झुलस गए। इन्हें उपचार के लिए रात को एमजीएच में भर्ती कराया गया था।
घायल पत्नी के पर्चा बयान पर पति के खिलाफ केस दर्ज किया गया। महिला की सोमवार को एमजीएच में उपचार के बीच मौत हो गई। उसके परिजन पोस्टमार्टम नहीं करवाने की बात पर अड़ गए। हंगामा होते देख सरदारपुरा थानाधिकारी जयकिशन सोनी आदि वहां पहुंचे। बाद में समझाइश कर पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा गया। सूरसागर थानाधिकारी हरीशचंद्र सोलंकी ने बताया कि मृतका का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पति के खिलाफ केस हो रखा है,इसमें हत्या की धारा भी जोड़ी जाएगी।
करंट से मौत के बाद परिजनों का हंगामा,रास्ता रोका
फिलहाल पति उपचाराधीन है। थानाधिकारी हरीशचंद्र सोलंकी ने बताया कि कबीर नगर में रहने वाली 25 साल की फिरदौस उर्फ पिंकी का अपने पति वसीम से किसी बात को लेकर गत मंगलवार की रात को झगड़ा हो गया था। जिस पर वसीम ने घर के बाथरूम में रखा ज्वलनशीन पदार्थ उस पर डाल दिया और तीली लगा दी। जिससे फिरदौस पचास फीसदी तक झुलस गई। इसमें उसका पति वसीम भी झुलस गया। उसके हाथ पैर झुलस गए। घर में शोर शराब सुनकर आस पास के लोग एकत्र हुए और दोनों को एमजीएच लाया गया था।
फिरदौस उर्फ पिंकी के पर्चा बयान पर पति वसीम के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। फिरदौस का पीहर बीकानेर है और शादी चार पांच साल हो रखे थे। कोई संतान नहीं है। उसके ज्यादातर रिश्तेदार यहां जोधपुर में ही अलग अलग स्थानों पर रहते है। ज्वलनशील पदार्थ संभवत: पेट्रोल है। मामले में अब अग्रिम जांच की जा रही है। उसके पति वसीम का उपचार जारी है।
