देशभक्ति गीत प्रतियोगिता में मनप्रीत कौर अव्वल

रेलवे ने शहीद दिवस पर आयोजित की देशभक्ति गीत प्रतियोगिता

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),देशभक्ति गीत प्रतियोगिता में मनप्रीत कौर अव्वल। सोमवार को शहीद दिवस के उपलक्ष्य में उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में देशभक्ति गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,जिसमें रेलकर्मचारियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।

डीआरएम अनुराग त्रिपाठी की मौजूदगी में आयोजित इस प्रतियोगिता में महिला एवं पुरुष प्रतिभागियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में समां बांध दिया।

इस अवसर पर डीआरएम त्रिपाठी ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए देश के अमर शहीदों के बलिदान को प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि यह दिन भारत के इतिहास का अत्यंत महत्वपूर्ण और भावनात्मक दिवस है,जो देश की आज़ादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले महान क्रांतिकारियों भगत सिंह,सुखदेव थापर और शिवराम राजगुरु को समर्पित है। उन्होंने कहा कि इन वीर सपूतों को बहुत कम उम्र में फांसी दी गई,लेकिन उनका अदम्य साहस, देशभक्ति और त्याग आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

जोधपुर मंडल का 70वां रेल सेवा पुरस्कार समारोह 25 को

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में मंडल कार्मिक अधिकारी अमृत लाल मीणा एवं सहायक मंडल वित्त प्रबंधक प्रदीप कुमार ईनाणी शामिल थे। प्रतियोगिता में इंजीनियरिंग शाखा की कार्यालय अधीक्षक मनप्रीत कौर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। यातायात लेखा कार्यालय की कीर्ति कनिक द्वितीय तथा लोको पायलट प्रदीप विमल तृतीय स्थान पर रहे।

प्रारंभ में वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिषेक गांधी ने स्वागत किया,अंत में डीआरएम त्रिपाठी ने विजेता प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।कल्याण निरीक्षक अनिल चानना व प्रताप सिंह संयोजक थे।

Related posts:

मानजी का हत्था क्षेत्र में बस जलाने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

August 17, 2026

टीन शेड पर चढ़ते श्रमिक गिरा मौत,युवक ने फंदा लगाकर की खुदकुशी

August 17, 2026

सामने आया आवारा पशु कार पलटी खाई महिला की मौत

August 17, 2026

धरोहर और परंपरा को जीवत रखना हर व्यक्ति का कर्तव्य: सुथार

August 17, 2026

पुलिस हिरासत से भागा आरोपी ऑल्टो कार में पकड़ी अवैध शराब

August 17, 2026

पंचायती राज संस्थाओं के आरक्षण की लॉटरी अब 17 व 18 सितम्बर को

August 17, 2026

राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म 17 व 18 अगस्त को जोधपुर प्रवास पर

August 17, 2026

राजस्थान के 17 जिलों में 6453 करोड़ के विकास कार्यो का लोकार्पण व शिलान्यास

August 16, 2026

प्रदेश भर में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया 80 वां स्वाधीनता दिवस

August 16, 2026