Doordrishti News Logo
  • ससुराल वालों पर दहेज के लिए परेशान किए जाने का आरोप,
  • मेडिकल बोर्ड से कराया पोस्टमार्टम

जोधपुर, शहर के मंडोर चैनपुरा पीपली के पास में रहने वाले एक विवाहिता ने अपने पीहर में फंदा लगाकर जान दे दी। आरोप है कि ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताडि़त कर रहे थे। पुलिस ने आज शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन को सौंप दिया। घटना में उसके भाई की तरफ से दहेज हत्या का मामला दर्ज करवाया गया है। शादी को डेढ़ साल ही हुआ था।

मंडोर थानाधिकारी सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि चैनपुरा पीपली के पास में रहने वाली 25 साल की सुनीता पुत्री युधिष्ठर गहलोत ने अपने पीहर में चादर से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। वक्त घटना मां व भाई घर के ऊपरी कमरे में थे। सुनीता ने नीचे कमरे मेें फंदा लगाया। उसे फंदे से उतार कर अस्पताल ले जाया गया। मगर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया।

थानाधिकारी ने बताया कि सुनीता की शादी अप्रैल 2019 में विकास देवड़ा से हुई थी। वह शादी के छह सात माह तक ही ससुराल में रही। उसके भाई संपत गहलोत का आरोप है कि पति विकास देवड़ा के अलावा ससुराल के अन्य लोग इंद्रदेवी, सुरेश देवड़ा उसे दहेज के लिए तंग व परेशान करते थे। इस पर वह पीहर में आकर रहने लग गई थी। शव का पुलिस ने आज मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन को सौंपा है। अग्रिम अनुसंधान चल रहा है।

>>>बाड़मेर के 5 गांवों में हर घर में नल से पहुंचा जल

 

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026