Doordrishti News Logo

महिला और उसकी बच्ची को गवाही नहीं देने के लिए पिस्टल से धमकाया

  • पॉक्सो एक्ट केस
  • जेल से छूटने के बाद की हरकत, फिर गिरफ्तार

जोधपुर, शहर के डांगियावास हलके में पॉक्सो एवं दुष्कर्म के केस में गिरफ्तार कर जेल भिजवाए युवक को जमानत मिलने के बाद वह लड़क़ी और उसकी मां को पिस्टल दिखाकर धमकाने लगा। उन पर गवाही नहीं देने के लिए दबाव बनाने लगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर अब आरोपी को फिर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरंभिक पड़ताल में पिस्टल से धमकाने की बात से इंकार किया है, मगर धमकाने की पुष्टि की है। पीडि़ता की तरफ से डांगियावास थाने में इसकी रिपोर्ट दी गई।

थानाधिकारी कन्हैयालाल ने बताया कि एक महिला की तरफ से केस दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि सालवाकलां गांव के रहने वाले राकेश जाट ने पॉक्सो एवं दुष्कर्म के केस में गवाही नहीं देने के लिए पिस्टल दिखाकर धमकाया। थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी को पहले पॉक्सो एवं दुष्कर्म के केस में गिरफ्तार कर जेल भिजवाया गया था। जमानत मिलने पर वह जेल से छूटा और पीडि़ता को धमकाने लगा। पिस्टल से धमकाने की पुष्टि नहीं हो पाई है। मगर उसने धमकाया जरूर है। आरोपी को अब फिर से धमकाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ की जा रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

जोधपुर में स्लीप एपनिया जांच के लिए दो मशीनें-चिकित्सा मंत्री

March 5, 2026

बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सीमा ज्ञान के लिए होगा ज्वॉइंट सर्वे-वन राज्य मंत्री

March 5, 2026

ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण अप्रेल में रेल यातायात रहेगा प्रभावित

March 5, 2026

जोधपुर-जैसलमेर सेक्शन पर 121 किमी/घंटा हाई-स्पीड परीक्षण सफल

March 5, 2026

दीपक चौधरी ने जोधपुर मंडल के डीसीएम का कार्यभार संभाला

March 5, 2026

लाडनूं यार्ड में एलसी पर बॉक्स पुशिंग का कार्य पूरा

March 5, 2026

गैस सिलेण्डर से भरे ट्रक ने छीनी दो जिंदगियां

March 5, 2026

खजुराहो-उदयपुर व स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के समय में बदलाव

March 5, 2026

नि:शुल्क मेमोग्राफी जांच एवं स्तन कैंसर जागरूकता शिविर रविवार को

March 5, 2026