Doordrishti News Logo

छह ट्रेनों के लिए अनारक्षित टिकटों की बिक्री 21 से

रेलयात्रियों को बड़ी राहत

जोधपुर, रेलवे ने अपने यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए जोधपुर मंडल की छह पूर्ण आरक्षित ट्रेनों में अनारक्षित टिकट शुरू करने की घोषणा की है। मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पांडेय ने बताया कि उत्तर-पश्चिम रेलवे मुख्यालय से जारी निर्देशों के अनुसार जोधपुर मंडल की छह प्रमुख गाड़ियों में 21 दिसंबर से अनारक्षित टिकट जारी किए जाएंगे,मगर यह अनारक्षित टिकट उत्तर-पश्चिम रेलवे जोन के क्षेत्राधिकार वाले स्टेशनों तक ही सीमित रहेंगे।

उन्होंने बताया कि जोधपुर मंडल की 12464 जोधपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, 14819 भगत की कोठी-साबरमती एक्सप्रेस,22481 जोधपुर-दिल्ली सराय रोहिल्लाएक्सप्रेस, 22422 जोधपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला सालासर एक्सप्रेस,14803 भगत की कोठी-साबरमती तथा 14813 जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस में यात्रियों को उत्तर-पश्चिम रेलवे जोन के क्षेत्राधिकार में अनारक्षित टिकट जारी करने की अनुमति प्रदान कर दी गई है, इससे यात्रियों को बड़ी सुविधा होगी। कोरोना गाइडलाइन की पालना में इन गाड़ियों के जनरल कोच पूर्ण आरक्षित कोचों में बदल दिया गए थे। अब यात्री अनारक्षित टिकट पर जनरल कोचों में यात्रा कर सकेंगे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

आरपीएफ एसआई रमेश कुमार बने ‘एम्प्लॉयी ऑफ द मंथ’

September 9, 2026

भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र सालेचा का जनसंपर्क अभियान तेज

September 9, 2026

मतदान पश्चात मतदान दलों के लिए भुगतान व वाहन मुक्ति एवं ड्यूटी प्रमाण पत्र की व्यवस्थाएं निर्धारित

September 9, 2026

बालेसर सत्ता में एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 9, 2026

केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग

September 9, 2026

हफ्ता वसूली के लिए पेट्रोल पंप पर धमकाने वाले की पहचान,तलाश जारी

September 9, 2026

वृद्ध को धक्का देकर स्कूटी सवार मोबाइल लूट कर ले गए

September 9, 2026

दो लोगों के बैंक खाते से दो लाख की रकम पार केस दर्ज

September 9, 2026

स्टेट हाईवे पेट्रोल पंप पर लूट: तलवार चाकू के बल पर नकाबपोश बदमाशों का आतंक

September 9, 2026