महिला ने लगाया हिस्ट्रीशीटर और उसके साथियों पर जान की धमकी का आरोप
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),महिला ने लगाया हिस्ट्रीशीटर और उसके साथियों पर जान की धमकी का आरोप। शहर के माता का थान पुलिस थाना क्षेत्र दधिमति नगर में रहने वाली एक महिला ने हिस्ट्रीशीटर और उसके साथियों पर पति को जान की धमकी का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दी है। आरोप है कि उसके पति को अवैध वसूली की धमकी दी जा रही है। पुलिस ने हिस्ट्रशीटर सहित अन्य को नामजद कर प्रकरण दर्ज किया है। जिसमें अग्रिम जांच की जा रही है।
थानाधिकारी मोहम्मद शफीक खान ने बताया कि दधिमति नगर द्वितीय भदवासिया की रहने वाली महिला की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसके पति राहुल दाधिच को हिस्ट्रीशीटर राहुल कच्छवाह, अंकित बाफना,सुशील बाफना, खुशी,तरूणा आदि जान की धमकी के लिए फोन कर रहे हैं। उसके पति से अवैध वसूली के लिए धमका रहे हैं। पति को धमकाया जा रहा है कि गूगल पर सर्च कर लेना मेरा नाम राहुल कच्छवाह है और 22 मुकदमें दर्ज हैं। मुझे जानता नहीं है।
रात में होलिका दहन के समय को लेकर रहा संशय,धुलंडी पर भी मतभेद
थानाधिकारी मोहम्मद शफीक खान ने बताया कि दोनों पार्टिज के बीच पहले भी विवाद हो रखा है। अंकित बाफना ने भी महिला के पति राहुल दाधिच के खिलाफ महामंदिर थाने में 25 लाख लेनदेन के विवाद को लेकर केस दर्ज करवा रखा है। फिलहाल केस दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।
