Doordrishti News Logo

महिला ने लगाया पति व जेठ पर कीटनाशक गोलियां खिलाने का आरोप,भर्ती

जोधपुर, शहर के सूरसागर स्थित भाखरी बास की रहने वाली एक महिला को संदिग्ध हालात में मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। महिला ने होश आने पर अपने पति, जेठ और जेठानी सहित अन्य पर चूहे मारने की गोलियां खिलाने आरोप लगाया है। महिला के पर्चा बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ की है। महिला का अभी एमडीएमएच में उपचार चल रहा है।

सूरसागर पुलिस ने बताया कि भाखरी बास की रहने वाली 30 साल की मंजू देवी उर्फ प्रेम कुमार को मथुरादास माथुर अस्पताल में संदिग्ध हालात में भर्ती करवाया गया। होश आने पर उसने बयान दिया कि उसके पति प्रमोद के साथ जेठ जेठानी व ससुराल के अन्य लोगों ने मारपीट की फिर उसे जबरन दो गोलियां चूहे मारने वाली खिला दी। पुलिस ने बताया कि मंजू देवी उर्फ प्रेम चौधरी का उपचार जारी है। उसके पर्चा बयान पर जहर खुरानी का केस दर्ज किया गया है। महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोग तंग और परेशान कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस की तरफ से जांच की जा रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: