Doordrishti News Logo

महिला ने ससुराल पक्ष पर लगाया पति की हत्या का आरोप,केस दर्ज

जोधपुर,महिला ने ससुराल पक्ष पर लगाया पति की हत्या का आरोप,केस दर्ज। शहर के माता का थान स्थित परिहारों का बास मगरापूंजला की रहने वाली एक महिला ने अपने पति की हत्या का आरोप ससुराल पक्ष के लोगों पर लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। कोर्ट से मिले इस्तगासे पर पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच आरंभ की है। मूलत: भोपालगड़ के अरटिया खुर्द मालियो की ढाणी हाल परिहारों का बास मगरापूंजला की रहने वाली पांचूदेवी ने यह रिपोर्ट दी।

यह भी पढ़ें – केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 4 को रामदेवरा से करेंगे परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ

रिपोर्ट में बताया कि उसकी शादी साल 2003 में कचोलिया नाडी फलोदी निवासी जियाराम माली के साथ हुई थी। शादी के बाद दो संतानें हुई। पति पत्नी अच्छा जीवन बिता रहे थे। मगर उसकी सास,देवर नृसिंग राम और जेठ उसके पति को बार बार उसके खिलाफ भडक़ाते थे और दोनों को अलग करने के लिए उकसाते रहते थे। उसके पति पर दबाव बनाकर वर्ष 2020 में उस पर झूठा केस भी केस भी दर्ज करवाया दिया। उसके पति को जमीन का एक चौथाई देने की बात की। जब कि पति पत्नी इसके लिए राजी नहीं थे। पीडि़ता का आरोप है कि उसके पति को उसके देवर,जेठ और सास ने मिलकर मार दिया है। जमीन को लेकर हत्या कर दी गई है। उसके पति का जुलाई में निधन हो गया। उसकी मौत की खबर भी उसे नहीं दी गई है। उसका देवर जेठ बच्चों को स्कूल आते जाते धमकाते हैं। इस वजह से वे स्कूल भी नहीं आ जा रहे है। परिवार वालों के ताने सुनकर उसके पति का मानसिक संतुलन भी गड़बड़ाने लगा था। महिला ने आशंका जताई कि उसके पति की या तो हत्या की गई है या फिर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित किया गया। मात का थान पुलिस ने बताया कि हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।

दूरदृष्टि न्यूज की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

शताब्दी सर्किल के पास टैैंकर में लगी आग: कोई हताहत नहीं

February 22, 2026

पड़ौस में चल रहा था प्रसुता के आने का आयोजन: युवती को बुलाने गए फंदे पर लटकी मिली

February 22, 2026

पांच दिन से सूने मकान से नगदी जेवर पार

February 22, 2026

फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन

February 22, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने की राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से बैठक

February 22, 2026

होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन रविवार से,भावनगर-बीकानेर स्पेशल चलेगी

February 22, 2026

जोधपुर से रविवार को ढाई घंटे देरी से रवाना होगी मरुधर एक्सप्रेस

February 22, 2026

फर्जी तरीके से रेल टिकट एडिट कर एसी कोच में यात्रा कर रहा यात्री पकड़ा

February 22, 2026

प्रदेश महामंत्री व जोधपुर संभाग संगठन प्रभारी भूपेन्द्र सैनी का किया स्वागत

February 22, 2026