Doordrishti News Logo

पर्स में तीन एटीएम, क्रेडिट कार्ड, डीएल और आरसी थी

जोधपुर, शहर के भीतर जालोरी गेट स्थित दूध चौहटे पर एक युवक की जेब कट गई। वह चौहटे पर दूध लेने गया था। उसके जेब से शातिर ने पर्स उड़ा लिया। पर्स में तीन एटीएम कार्ड, क्रेडिट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस के साथ ही करीबन 5 हजार रूपए थे। खांडाफलसा पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज से जेब तराश का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Went to get milk at shop, vicious carved pocket into purse

खांडा फलसा थाने के हैडकांस्टेबल रंगलाल ने बताया कि बोहरों की पोल निवासी राहुल बोहरा पुत्र सत्यनारायण बोहरा ने दी रिपोर्ट में बताया कि वह रविवार को दिन में दूध के चौहटे बालवाड़ी स्कूल के पास में आया था और दूध ले रहा था। भीड़ के बीच में किसी शख्स ने जेेब से पर्स उड़ा लिया। पर्स में तीन एटीएम कार्ड, एक क्रेडिट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और गाड़ी की आरसी के साथ ही 5- 7 हजार रूपए थे। पुलिस अब आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों से जेब तराश का पता लगाने में जुटी है।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026