Doordrishti News Logo

जोधपुर से गोरखपुर के लिए चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन

ट्रेन के सात फेरे होंगे

जोधपुर,रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए जोधपुर-गोरखपुर-जोधपुर(07 ट्रिप) साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा का संचालन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें – अब धारा 144 नहीं धारा 163,ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध

मंडल रेल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह के अनुसार गाड़ी संख्या 04829, जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 15 अगस्त से 26 सितम्बर तक (07 ट्रिप) जोधपुर से प्रत्येक गुरुवार को 16.15 बजे रवाना होकर शुक्रवार को 20.50 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04830,गोरखपुर-जोधपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 16 अगस्त से 27 सितम्बर तक (07 ट्रिप) गोरखपुर से प्रत्येक शुक्रवार को 23.25 बजे रवाना होकर रविवार को 04 बजे जोधपुर पहुंचेगी।

यह रेल सेवा मार्ग में मेड़ता रोड, डेगाना,छोटी खाटू,डीडवाना,लाडनूं, सुजानगढ़,रतनगढ़,चुरू,सादुलपुर, लोहारू,महेंद्रगढ़,रेवाड़ी,गुड़गांव, दिल्ली कैंट,दिल्ली,गाजियाबाद, मुरादाबाद,बरेली,लखनऊ,अयोध्या कैंट,अयोध्या धाम,मनकापुर,बस्ती एवं खलीलाबाद स्टेशनों पर ठहराव करेगी। ट्रेन में 01 सेकंड एसी,4 थर्ड एसी,11 द्वितीय शयनयान,02 साधारण श्रेणी एवं 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 20 डिब्बे होंगे

Related posts:

जोधपुर विकास प्राधिकरण का 1789 करोड़ का बजट पारित

February 24, 2026

जीवण माता मंदिर में फागोत्सव: होरी गायन से श्रद्धालु सराबोर

February 24, 2026

जन अभियोगों के समन्वित प्रयासों से त्वरित समाधान सुनिश्चित करें-कलेक्टर

February 24, 2026

पटवार सीधी भर्ती परीक्षा-2025 के चयनितों को नियुक्ति आदेश जारी

February 24, 2026

जोधपुर रेल मंडल में दिव्यांग यात्रियों को बड़ी सुविधा

February 24, 2026

सरदारपुरा का चेटीचण्ड महोत्सव 20 मार्च से,तैयारियों को लेकर हुई बैठक

February 24, 2026

पं.एसके जोशी बेस्ट एस्ट्रो एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित

February 24, 2026

महिलाओं ने समझा सीवरेज की उपयोगिता व रख रखाव

February 24, 2026

ट्रैक्टर के पीछे लगी कंप्रेशर मशीन चोरी,विभिन्न स्थानों से बाइक चोरी

February 24, 2026