Doordrishti News Logo
  • जल जीवन मिशन
  • महिलाओं ने ढोल बजाकर और बधावा गीत गाकर नल से जल का किया स्वागत
  • केंद्रीय मंत्री शेखावत ने दी जानकारी -जिले के सभी 2303 गांवों का वर्कप्लान मंजूर

बाड़मेर, पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर जिले के गांवों से बेहतर पानी का महत्व कौन समझ सकता है। क्षेत्र में पानी की एक-एक बूंद के लिए संघर्ष की सैकड़ों कहानियां हैं, लेकिन अब यह संघर्ष खत्म होने की ओर है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट जल जीवन मिशन के तहत बाड़मेर के सभी 2303 गांवों में नल से जल का वर्कप्लान मंजूर हो गया है। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि जिले में 5 गांवों के सभी घरों में नल कनेक्शन लग गए हैं। जल्द बाड़मेर के हर गांव के हर घर में नल होगा।

water-reached-from-tap-in-every-house-in-5-villages-of-barmer
Buy Best deals & save money everyday👆

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने क्यों हर घर जल का संकल्प लिया और घर में नल कनेक्शन लगने की खुशी क्या होती है? बाड़मेर के रहवासियों से पूछिए, जिन्होंने ढोल बजाकर और बधावा गीत गाकर नल से जल का स्वागत किया।

शेखावत ने कहा कि यह रेतीला क्षेत्र पानी की भारी कमी से जूझता रहा है। यह कहना गलत नहीं होगा कि पानी के लिए भटकती आबादी को घर पर नल मिलना किसी सपने के पूरा हो जाने से कम नहीं।

उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत जिले में 5 गांवों के सभी घरों में नल कनेक्शन लग गए हैं और 140 गांवों की कार्ययोजना को जल्द ही स्वीकृति मिलने वाली है। यही नहीं बाड़मेर के 2303 गांवों के लिए वर्कप्लान मंजूर हो चुका है, जो राज्य में सर्वाधिक है।

>>> जोधपुर रेल मंडल: विशेष ट्रेन चलाकर छोटे-छोटे स्टेशनों पर भी होगी बच्चों की जांच

 

 

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026