Doordrishti News Logo

वांटेड चौथा अपराधी गिरफ्तार,साठ लाख रुपए बरामद

फलोदी लूट प्रकरण

जोधपुर,जिले के फलोदी क्षेत्र में गत 11 नवंबर को हुई लूट के प्रकरण में पुलिस ने चौथे वांछित अपराधी को गिरफ्तार किया है। अब तक पांच लोग गिरफ्तार कर लिए गए हैं। पुलिस ने अब तक 60 लाख रुपयों को भी जब्त किया है। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक अनिल कयाल ने बताया कि फलोदी में रमेश कुमार पुत्र स्व. कन्हैयालाल गोलेच्छा निवासी चेनपुरा, फलोदी ने रिपोर्ट दी थी।

ये भी पढ़ें- Gold price : सावों के सीजन में सोना पहुंचा 55 हजार

11 नवंबर को  दिन के करीब 4.30 बजे नई सड़क़ स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा फलोदी से 81 लाख रुपए खाते से निकाल कर शंकर छाप जर्दा के सफेद कलर के बैग में डालकर स्कुटी में आगे बैग रखकर बैंक से रवाना होकर अपनी राइकाबाग स्थित दुकान की तरफ जा रहा था। तब स्कूटी के आगे एक ग्रे कलर की बिना नम्बर की टोएटा कम्पनी की गाड़ी चल रही थी, ज्यों ही एसएमबी स्कूल के सामने तक पहुंचा तो उक्त गाड़ी मेरी स्कुटी के आगे रोक दी तब मैंने अपनी स्कुटी रोकी इतने में उक्त गाड़ी से सवार व्यक्तियों में से तीन व्यक्ति गेट खोलकर तुरन्त उतरे जिनके मुंह कपड़े से ढके हुये थे,जिनको पहचान नहीं पाया और उक्त व्यक्तियों ने गाड़ी से उतरकर मेरी स्कूटी पर रखे बैग को जबरदस्ती छीनकर अपनी गाड़ी में डाल दिया।

ये भी पढ़ें-Gangster Raju Theth Murder : सीकर में गैंगस्टर राजू ठेहट को गोलियों से भूना,एक अन्य की भी मौत

पीडि़त ने स्कूटी से उतर कर सीधा उनकी गाड़ी के अन्दर मुंह डालकर बैग निकालने की कोशिश तब उन व्यक्तियों ने मेरे साथ मारपीट की वह बंदूक से फायर किया, जिसका छर्रा मेरे बायें कमर के पास लगा और मुंह पर मुक्का मारने से मेरे दो दांत टूट गये व मेरे अंगुली पर भी चोट मारी और मुझे धक्का देकर गाड़ी से बाहर पटक दिया और उक्त व्यक्तियों ने गाड़ी का गेट बंद कर गाड़ी को राइकाबाग की तरफ स्पीड से भगा दिया।

पुलिस अधीक्षक कयाल ने बताया कि प्रकरण के चौथे मुल्जिम भवाद करवड़ निवासी ओमप्रकाश बाबल पुत्र जोराराम विश्रोई को गिरफ्तार किया गया है। अब तक पांच अपराधी गिरफ्तार किए जाने के साथ ही 60 लाख रुपए जब्त किए गए हैं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026