Doordrishti News Logo

तस्करी का वांछित अभियुक्त लंबे समय बाद गिरफ्तार

जोधपुर, जिले की ग्रामीण पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों के कई प्रकरणों में फरार चल रहे एक अभियुक्त को शनिवार को गिरफ्तार किया है। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक अनिल कयाल ने बताया कि जिला जोधपुर ग्रामीण के एनडीपीएस एक्ट के कई प्रकरणों में वान्छित अभियुक्त बालेसर के भाटेलाई निवासी जीतू उर्फ जितेन्द्र पुत्र सुखराम को फलोदी पुलिस द्वारा आज गिरफ्तार किया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमाण्ड पर लिया गया है। आरोपी फलोदी और बालेसर के एनडीपीएस एक्ट में प्रकरणों में वांछित है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts: