Doordrishti News Logo

चोरी के तीन प्रकरणों में वांछित चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार

  • टॉप टेन आरोपियों में शुमार
  • कृषि फार्म पर नाम बदल कर रह रहा था

जोधपुर, शहर की उदयमंदिर पुलिस ने तीन साल से फरार चह रहे एक अभियुक्त को आज गिरफ्तार कर लिया। वह चोरी के तीन प्रकरणों में वांछित था और साल 2019 से फरार चला आ रहा था। आरोपी टॉप टेन बदमाशों में शुमार था।

थानाधिकारी अमित सिहाग ने बताया कि हापा की ढाणी पीलवा लोहावट निवासी ओमाराम पुत्र अणदाराम मेघवाल को आज देचू के सरना रोड स्थित एक कृषि फार्म हाउस से पुलिस की टीम ने पकड़ा। वह चोरी के तीन प्रकरणों में थाने में वांछित चला आ रहा था। आरोपी आला दर्जें का दुपहिया वाहन चोर है। वह कृषि फार्म पर नाम बदल कर परिवार सहित रहता था। उसकी तलाश में पुलिस की टीमें काफी समय से लगी हुई थी। आज पुलिस टीम में शामिल हैडकांस्टेबल किशोरसिंह, कांस्टेबल किशोरराम, महिला कांस्टेबल दीपिका, कमलेश कुमार ने जाखड़ों की ढाणी सरना रोड देचू स्थित एक कृषि फार्म हाउस से गिरफ्तार किया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

मुख्यमंत्री भजनलाल ने ली भाजपा की संगठनात्मक बैठक

September 7, 2026

रामदेवरा के लिए दिनभर ट्रेनें

September 7, 2026

गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा का राष्ट्रीय महाधिवेशन एवं युवाम-द्वितीय संपन्न

September 7, 2026

जालोरी गेट से घंटाघर तक निकला मुख्यमंत्री का रोड शो

September 7, 2026

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की 24वीं वार्षिक बैठक संपन्न

September 6, 2026

राज्य निर्वाचन आयोग ने नियुक्त किया पर्यवेक्षक

September 6, 2026

लूणी नदी से अवैध बजरी भरकर ले जा रहा डंपर को एमडीएम अस्पताल के पास पकड़ा

September 6, 2026

गलत दिशा में आए तीन बदमाशों ने बाइक सवार और उसके भाईयों पर किया जानलेवा हमला

September 6, 2026

सैकंड हैण्ड कार का फर्जीवाड़े से सौदा,पता लगा दस्तावेज फर्जी

September 6, 2026