Doordrishti News Logo

जोधपुर, विश्व तम्बाकू दिवस पर 31 मई को राज्य के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा वर्चुअल कार्यशाला को संबोधित करेंगे। इस वर्चुअल कार्यशाला को लेकर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से यू-टयूब चैनल का लिंक जारी किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बलवंत मंडा ने बताया कि इस वर्चुअल कार्यशाला में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा द्वारा आम आदमी के स्वास्थ्य संबंधी बातों से लेकर कोविड-19 हैल्थ मैनेजमेंट पर भी बात करेंगे।

उन्होंने बताया कि इस वर्चुअल कार्यशाला को लेकर दिए गए लिंक के जरिए जिला एवं उपखण्ड स्तर के प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि गण, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि, चिकित्साधिकारी से लेकर आमजन तक जुड़ सकते हैं। डिप्टी सीएमएचओ (स्वास्थ्य) डॉ. प्रीतम सिंह सांखला ने बताया कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री के विश्व तम्बाकू दिवस पर वर्चुअली कार्यशाला से जुड़ऩे के लिए गांव एवं वार्ड स्तर तक एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व आशा सहयोगिनी उन आमजन, जिनके पास एंड्रॉयड फोन है वे लिंक से संबंधित चैनल को सब्सक्राइब करने कर ज्वाइन करवाने का काम करेगी। इसके साथ-साथ सभी एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व आशा सहयोगिनी भी चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री की इस वर्चुअली कार्यशाला में आवश्यक रूप से भाग लेंगी।

ये भी पढ़े – हर एक व्यक्ति को साथ लेकर देश का नवनिर्माण कर रही भाजपा-शेखावत

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026