Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर में गांधी जयंती के अवसर पर शनिवार को नगर निगम उत्तर व नगर निगम दक्षिण में प्रशासन शहरों के संग अभियान की शुरुआत हुई। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत वर्चुअल रूप से पूरे प्रदेश में इस अभियान का आगाज किया। पॉलिटेक्निक कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से वर्चुअल शुभारंभ कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट किया गया।

प्रशासन शहरों संग अभियान

कार्यक्रम में विधायक सूरसागर सूर्यकांता व्यास, विधायक शहर मनीषा पंवार, महापौर कुन्ती देवड़ा, वनीता सेठ, राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, जेडीए पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र सोलंकी, राजसीको निदेशक सुनील परिहार, कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष सईद अंसारी, उप महापौर उत्तर अब्दुल करीम जॉनी, उपमहापौर दक्षिण किशनलाल लड्डा, प्रशासन शहरों के संग अभियान के जोधपुर संभाग प्रभारी सेवानिवृत्त आईएएस श्याम सिंह राजपुरोहित,आयुक्त उत्तर राजेंद्र सिंह कविया आयुक्त दक्षिण अरुण कुमार पुरोहित सहित निगम के अधिकारीगण एवं पार्षद गण मौजूद थे।
कार्यक्रम के शुभारंभ के बाद नगर निगम उत्तर की ओर से 29 लीज डीड, नाम हस्तांतरण 10, बेचान स्वीकृति 4 व  नगर निगम दक्षिण की ओर से 25 पट्टों का वितरण किया गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts: