Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर में आज गणेश चतुर्थी का पर्व श्रद्धा व उमंग से मनाया गया। सार्वजनिक स्थानों पर मूर्ति स्थापना नहीं हुई। आमजन को मंदिरों में गणेशजी के दर्शन नहीं हो पाए। मगर घर घर लोगों ने भगवान गणपति की मूर्ति स्थापना कर पूजा अर्चना की गई। सुबह की बेला में भगवान गणेश की मूर्ति स्थापना के साथ भजन कीर्तन किए गए। कई भक्तों ने भगवान गणेश का प्रिय मोदक का भोग लगाया।

विघ्नहर्ता मंगलकर्ता भगवान गणेश के जन्मोत्सव पर शहर में कई घरों में मूर्ति स्थापना कार्यक्रम हुए। कोविड के चलते इस बार भी गणेश चतुर्थी पर रातानाडा भाखरी पर गणेशजी का मेला नहीं भर पाया। मंदिर में सुबह पुजारियों की तरफ से विशेष पूजा अर्चना करने के साथ ही मोदक का भोग लगाया गया। लोगों के दर्शनार्थ मंदिर के कपाट बंद रखे गए। इसके अलावा भी शहर के मंदिरों में गणेश भक्तों को दर्शन नही हो पाए।

कुछ लोगों ने अलबत्ता आरती में जरूर हिस्सा लिया। इस बार भी मंदिर सूने सूने ही नजर आए। हर बार शहर के कई चौराहों व गली मोहल्लों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित की जाती हैं। मगर इस बार भी ऐसा नहीं हो पाया। घरों में ही बच्चों की जिद पर बड़े बुजुर्गों ने गणेश की प्रतिमाओं की स्थापना की। शाम को पूजा अर्चना की गई। अनंत चतुदर्शी पर विसर्जन किया जाएगा। इस बार भी घरों में ही गणेश का नहला कर विसर्जन की विधि संपन्न कराई जाएगी।

ये भी पढें – जोधपुर डिस्कॉम का एक्सइएन 25 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026