Doordrishti News Logo

मोपेड सवार अधिवक्ता के बैग से शातिर महिला ने उड़ाया पर्स

  • भीतरी शहर में महिला चोर गैंग सक्रिय
  • खरीददारी कर रही महिलाएं रहें सतर्क

जोधपुर, शहर में इन दिनों दीपावली के साथ शादियों का सीजन है। खरीददारी करने वाले लोगों का हुजूम शहर में रहता है। विशेषकर महिलाओं की संख्या ज्यादा रहती है। धनतेरस पर भीतरी शहर सोजती गेट के अंदर खरीददारी के बाद लौटने लगी तब महिला अधिवक्ता के बैग से किसी शातिर महिला ने पर्स उड़ा लिया। इस पर्स में 10-15 हजार की नगदी थी। इस बारे में सदर बाजार थाने में मामला दर्ज करवाया गया। सीसीटीवी फुटेज महिला चोर कारस्तानी करती देखी गई है। पुलिस अब इसकी पहचान के साथ पकड़ऩे का प्रयास कर रही है। महिला बाहरी हो सकती है।

थानाधिकारी बंशीलाल वैष्णव ने बताया कि हरीपुरा व्यास कॉलोनी एयरफोर्स की रहने वाली शारदा विश्रोई की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह कल दिन में धनतेरस के अवसर पर खरीददारी करने आई थी। सोजती गेट के अंदर एक नमकीन की दुकान के बाहर उसके बैग से पर्स पार हो गया। इस पर्स में दस से पंद्रह हजार की नगदी थी। थानाधिकारी वैष्णव ने बताया कि पर्स उड़ाने वाली एक महिला सीसीटीवी फुटेज में नजर आई है। जो उम्रदराज भी है। महिलाओं की गैंग होने के साथ यह बाहरी भी हो सकती है। खरीददारी करने आने वाली महिलाओं से पुलिस ने अपील की है कि वे अपने सामान का भी ध्यान रखें। भीड़भाड़ वाले इलाकों में बाहरी महिला चोरों की गेंग भी सक्रिय रहती है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कृषक-वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम का आयोजन

November 20, 2025

मारपीट कर दो लाख रुपए छीनने का आरोप

November 20, 2025

सर्विस बुक की अनुपलब्धता पेंशन में बाधक नहीं

November 20, 2025

यूको बैंक एटीएम से शातिरों ने उपकरण लगाकर ग्राहकों के फंसे 9 हजार निकाले

November 20, 2025

पानी की मोटर चुराने के बाद अन्य घटना करने वाले थे: तीन महिला सहित चार गिरफ्तार

November 19, 2025

अवैध बजरी खनन एवं परिवहन में वांटेड गिरफ्तार,टॉप टेन में चयनित

November 19, 2025

कांस्टेबल पर गाड़ी चढ़ाकर जान से मारने की नीयत का मामला: मुंबई की युवती सहित चार गिरफ्तार

November 19, 2025

उत्तर पश्चिम रेलवे को चालू वित्त वर्ष में 4,780 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड राजस्व

November 19, 2025

आयुर्वेद की शक्ति शास्त्राध्ययन और अनुसंधान में निहित-प्रो.गौड़

November 19, 2025