Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर के अन्दरूनी क्षेत्र त्रिपोलिया में रहने वाले एक वृद्ध को किसी शातिर ने बीएसएनएल स्कीम का ऐप डाउनलोड करवाने के नाम पर खाते से एक लाख रूपए पार कर डाले। चार बजे हुई घटना में रूपयों के निकलने के मैसेज शाम छह बजे पता लगे। घटना शुक्रवार की है। तब पीड़ित वृद्ध सदर बाजार पुलिस थाने पहुंचा और केस दर्ज करवाया। पुलिस ने धोखाधड़ी एवं आईटी एक्ट में केस बनाया है। मोबाइल पर आए नंबर आरंभिक तौर पर पश्चिमी बंगाल और इसके आस पास के प्रतीत हुए हैं।

थानाधिकारी बंशीलाल वैष्णव ने बताया कि दुल्हेराज सा की हवेली नूर मार्केट के सामने त्रिपोलिया क्षेत्र में रहने वाले 57 साल के अशोक कुमार पुत्र माधोराज सिंघवी ने रिपोर्ट दी। इनके अनुसार वह प्राइवेट नौकरी करते हैं। शुक्रवार की शाम को चार बजे उनके मोबाइल पर किसी शख्स ने कॉल किया और बीएसएनएल में लुभावनी स्कीम का झांसा देकर एक ऐप डाउनलोड करवाया।

ऐप डाउन लोड होने के उपरांत शातिर ने कुछ लिंक भी भेजे और बैंक संबंधी जानकारी जुटाता रहा। शाम छह बजे अशोक कुमार को खाते से रूपए निकलने का पता लगा। संदेह है कि उनके क्रेडिट कार्ड एकाउंट से शातिर ने अलग अलग किश्तों में एक लाख से ज्यादा रूपए पार कर डाले। रकम एक लाख पचास रूपए बताई गई है। पीडि़त बाद में रात को थाने पहुंचे और अज्ञात शख्स के खिलाफ आईटी एवं धोखाधड़ी में केस दर्ज कराया। थानाधिकारी वैष्णव ने बताया कि मोबाइल पर आए नंबर राजस्थान के बाहर के हैं।

ये भी पढ़े :- मकान में खड़ी मोपेड और नगदी चुराई, सीसीटीवी से आया पकड़ में

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026