Doordrishti News Logo

ट्रेनों में महिलाओं को मदद के नाम चोरी करने वाली उप्र की शातिर चोर गैंग पकड़ी

  • रेलवे पुलिस ने मुख्य सरगना सहित नौ लोगों को पकड़ा
  • रणकपुर एक्सप्रेस की वारदात स्वीकारी
  • अन्तरराज्यीय गैंग है

जोधपुर, राजकीय रेलवे पुलिस ने ट्रेनों में महिलाओं को मदद के नाम पर उसके बैग,थैलों और अटेचियों से माल उड़ाने वाली उत्तरप्रदेश की अंतरराज्यीय चोर गैंग को पकडऩे में सफलता हासिल की है। इसमें मुख्य सरगना भी शामिल है। पुलिस ने कई रेलवे स्टेशनों के सीसीटीवी कैमरों के साथ होटलों सरायों आदि की पड़ताल के बाद इस गैग का खुलासा किया है। अभी आरोपियों ने गत 25 मई को हुई रणकपुर एक्सप्रेस में चोरी की वारदात को स्वीकार किया है।

जीआरपी उत्तर के कार्यवाहक अधीक्षक प्रेमसिंह राजपुरोहित ने बताया कि ट्रेनों में बढ़ती चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की टीम का गठन सीआई किशनसिंह के सुपपविजन में किया गया। इसमें हैडकांस्टेबल सुभाषचंद, कांस्टेबल मोहनलाल, दीपेंद्रपालसिंह, मानाराम, सुनील एवं बुधाराम को शामिल किया गया।

पुलिस की इस टीम ने कई रेलवे स्टेशनों के सीसीटीवी कैमरों के साथ होटलों सरायों के कैमरों की जांच और पड़ताल के बाद अब उत्तरप्रदेश के बिजनौर के शातिर सरगना बबन खां पुत्र अमीरूदीन,अमरोह के मजदअली पुत्र जरदरअली,राजेंद्रसिंह पुत्र छोटे सिंह,हसीनुदीन पुत्र अमीनदीप, मारूफ अली अंसारी पुत्र एवज अली, शाहनवाज पुत्र बहानुदीन, मोहम्मद जफर पुत्र अब्दुल वहीद,राकेश सिंह पुत्र उदलसिंह, राजवीर उर्फ पप्पू पुत्र इंदर सिंह को बापर्दा गिरफ्तार करने मेें सफलता हासिल की है।

घटना में नागौर जिले के टुंकलिय निवासी मंजू पत्नी महेंद्र की तरफ से 25 मई को रिपोर्ट दी गई थी। जिसके अनुसार उसकी रणकपुर एक्सप्रेस में सफर में बैग से गहनें आदि चोरी हो गए थे।

अखबार और खुद के बैग की आड़ में देते अंजाम

आरंभिक पड़ताल में सामने आया कि आरोपी अखबार और खुद के बैग की आड़ में बैग, थैलों औ अटेचियों से सोना चांदी एवं नगदी उड़ाते थे। आरोपी महिलाओं को अकेली देखकर उन्हें सीट भी देते और मदद के नाम पर सोना चांदी आदि चोरी कर लेते। इनका सरगना बबन खां काफी शातिर है। देशभर में कई राज्यों में इस गैंग ने वारदातों को अंजाम दिया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

आईआईटी में आयकर अधिनियम 2025 पर मेगा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

March 2, 2026

ईरान-इजराइल युद्ध के दौरान जोधपुर के 120 श्रद्धालु दुबई में फंसे

March 2, 2026

पुलिस ने जोड़े की काउंसलिंग कर शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 2, 2026

468 अधिकारियों एवं जवानों की 87 टीमों ने दी 115 स्थानों पर रेड

March 2, 2026

पुलिस आयुक्त ने किए 12 एसआई के तबादले,4 को लाइन भेजा

March 2, 2026

कायलाना झील से मशक्कत के बाद 4 लोगों की टीम ने निकाली थार

March 2, 2026

लापरवाही फायर सेफ्टी सिस्टम फेल: होटल के कमरे में लगी भीषण आग

March 2, 2026

22 तोला सोना और आधा किलो चांदी के जेवरात पार

March 2, 2026

नेशनल हाईवे-62 रिंग रोड पर ट्रक चालक से मारपीट कर नकदी और मोबाइल लूट

March 2, 2026