Doordrishti News Logo

साइबर क्राइम: पुलिस ने ठगी के 59 हजार रूकवाए

जोधपुर, शहर के अंदरूनी क्षेत्र राखी हाऊस स्थित सांडों की पोल में रहने वाले एक वृद्ध को शातिर ने परिचित बनकर कॉल किया। फिर रूपयों की जरूरत बताते हुए खाते से 1.70 लाख उड़ा डाले। यह खाता वृद्ध के बेटे का है। पुलिस को सूचना मिलने पर खाते से 59 हजार रूपए रूकवा दिए गए, जो बाद में खाते में आ गए। मगर उक्त पौने दो लाख की ठगी हो गई। घटना में अब वृद्ध के पुत्र ने सदर बाजार थाने में इसकी रिपोर्ट दी है।

थानाधिकारी बंशीलाल वैष्णव ने बताया कि राखी हाऊस स्थित सांडों की पोल के रहने वाले वृद्ध महेंद्र गोयल के पुत्र यश गोयल का बैंक खाता चलता है। 2 जून को वृद्ध महेंद्र गोयल के पास में किसी शख्स ने फोन कर परिचित रिश्तेदार होना बताया। बातोंं उलझाने के बाद वृद्ध ने खुद ही अपने किसी रिश्तेदार का नाम मुंह से निकाल दिया। तब शातिर ने कहा कि हां वो ही बोल रहा है। इस पर वृद्ध महेंद्र गोयल ने उसके खाते में 20 हजार रूपए ट्रांसफर कर दिए।

तब शातिर के पास में बैंक संबंधी जानकारी चली गई। फोन पे और क्रेडिट कार्ड के ओटीपी नंबर भी बता दिए गए। इस पर शातिर आठ बार रूपयों का ट्रांजेक्शन करते हुए काफी रूपए निकाल लिए। यह लोग बाद में बैंक भी गए। फिर पुलिस सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई करते हुए साइबर एक्सपर्ट की मदद से 59 हजार रूपए शातिर के खाते में जाने से बचा लिए गए। वृद्ध के पुत्र यश गोयल की तरफ से सदर बाजार थाने में धोखाधड़ी एवं आईटी एक्ट में मामला दर्ज करवाया गया है। अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।

ये भी पढ़े – महिला के खाते से 40 हजार रुपए निकाले

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026