Doordrishti News Logo

उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ दो दिवसीय यात्रा पर 9 को जोधपुर आयेंगे

जोधपुर,उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ दो दिवसीय यात्रा पर 9 को जोधपुर आयेंगे।उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ दो दिवसीय यात्रा पर 9 अगस्त को राज्य न्यायिक अधिकारियों के सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शरीक होंगे व 10 अगस्त को प्रातः 10.30 बजे बार कौंसिल ऑफ राजस्थान द्वारा राजस्थान उच्च न्यायालय की 75 वीं वर्षगांठ पर मारवाड़ इन्टरनेशनल सेन्टर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे।

यह भी पढ़ें – आत्मा से बात करवाने का झांसा देकर 45 लाख रुपए ऐंठने का आरोपी दस्तयाब

बार कौंसिल ऑफ राजस्थान के सचिव राजेन्द्र पाल मलिक ने बताया कि इस अवसर पर ‘‘उभरते भारत में न्यायपालिका की भूमिका’’ पर एक दिवसीय लॉ सेमिनार और बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के पूर्व सदस्यों का अभिनंदन कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, विशिष्ट अतिथि सुप्रीम कोर्ट के न्यायाशीश एजी मसीह,सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश संदीप मेहता, इलाहबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अरूण भंसाली होंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एमएम श्रीवास्वत करेंगे।कार्यक्रम में विशेष अतिथि न्याय मंत्री,राजस्थान जोगाराम पटेल, सोलिसिटर जनरल ऑफ इंडिया तुषार मेहता तथा बार कौंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा होंगे।

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026